February 9, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

विद्युत उपभोक्ता परेशान, 33 सब स्टेशन कर्मी ड्यूटी से गायब, विभाग की राजस्व हानि ओर उपभोक्ताओं की परेशानी का जिम्मेदार कौन।

1 min read

 

मुनि की रेती, लाख दावे सरकार के करने के बाबजूद भी विद्युत विभाग अपने दायित्व का किस प्रकार निर्वहन कर रहा है इसकी बानगी ये है कि आज प्रातः 9.45 बिजली बिल जमा करने उपभोक्ता पहुंचे तो इस इंतजारी के की 10 बजे कार्यालय खुलेगा ओर सरकारी राजस्व जमा किया जाएगा किन्तु 10.30 बजे तक कार्यालय में ताला लगे होने के कारण जब विद्युत आपूर्ति केंद्र के कर्मचारी से वास्तविकता जाननी चाही तो फिर उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर कर किस कारण नही आ पाए उसके लिये शायद सम्पर्क किया हो तो फिर काफी देर बाद उन्होंने ज्ञात कराया है कि उन्होंने आज अपरिहार्य कारणों से अपनी ड्यूटी में ना आने की सूचना दी है। विद्युत विभाग द्वारा इतनी बड़ी लापरवाही वो भी सरकारी राजस्व की वसूली करने वाला बिना किसी पूर्व सूचना एवम अवकाश प्राप्त किये इस प्रकार का कदाचार करता पाया गया है।

किसी भी कर्मचारी को आकस्मिक कार्य पड़ जाने के कारण नियमानुसार अवकाश लिए जाने का प्रावधान है साथ ही उनके अवकाश की दशा में कार्य प्रभावित ना हो उसके लिये पहले से ही कर्मचारी की व्यवथा कर अवकाश पर प्रस्थान करना चाहिए लेकिन अपने मुनि की रेती में ऐसा होते नही पाया और विद्युत उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी , वही विभाग को मिलने वाले राजस्व की हानि उठानी पड़ी जिसका जिम्मेदार कौन होगा।इस सम्बंध ने जब विद्युत सब उपखंड अधिकारी मुनि की रेती से दूरभाष पर सम्पर्क की कोशिश की गई तो उनसे नेटवर्क प्रॉब्लम होने के कारण बात नही हो पाई। अब देखना है कि इस प्रकार की लचर व्यवस्था पर विभाग सम्बंधित कर्मी के खिलाफ क्या कार्यवाही अमल में लाता है।निकट भविष्य में उपभोक्ताओं को इस प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े उसके लिये पूर्व से व्यवस्था दुरस्त कर सिस्टम को सुधारने की कवायद की जाय।

More Stories

You may have missed

Breaking News