सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन ,ऋषिकेश श्रीमती रश्मि पंत द्वारा उप संभाग के क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।
1 min read

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह -2026 के अंतर्गत संचालित गतिविधियों में ,आज दिनांक 04/02/2026 को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन ,ऋषिकेश श्रीमती रश्मि पंत द्वारा उप संभाग के क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा स्वामी शिवानंद मेमोरियल सरकारी इंटरमीडिएट कॉलेज,तपोवन में छात्र-छात्राओं हेतु सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान व क्विज का आयोजन किया गया, विजेता छात्र–छात्राओं में देवांश,रवि,ज्योति,जयदेव, शुभम, शिवा को परिवहन विभाग,ऋषिकेश द्वारा सड़क सुरक्षा उपहार से सम्मानित किया गया।
विद्यालय कप्तान ज्योति द्वारा छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।परिवहन विभाग ऋषिकेश से परिवहन आरक्षी श्री जयप्रकाश,परिवहन आरक्षी श्रीमती आरती कंडारी,परिवहन आरक्षी सुश्री सृष्टि राणा उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम स्कूल के प्रधानाचार्य श्री प्रकाश बहुगुणा तथा सेवानिवृत अध्यापक रामाश्रय सिंह, अध्यापक श्री अनिल बिष्ट,श्रीमती स्नेहलता भट्ट,श्री संजीव चौधरी आदि के सहयोग से किया गया।
