प्रबन्ध निदेशक गढ़वाल मण्डल विकास निगम ने पुरुषोत्तम बन्दोलिया को सेवानिवृत्त होने पर अशेष जीवन की शुभकामनाये दी
1 min read

ऋषिकेश, यात्रा कार्यालय गढ़वाल मण्डल विकास निगम के परिवहन प्रबन्धक पुरुषोत्तम बन्दोलिया 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर निगम सेवा से सेवानिवृत्त होने पर निगम प्रबन्ध निदेशक विशाल मिश्रा नमामि गंगे परियोजनाओं के निरीक्षण कार्यक्रम के मौके पर अपने सरकारी कार्यक्रम से अमूल्य समय निकालकर विदाई समारोह में शामिल हुए ।इस कार्यक्रम में उन्होंने पुरुषोत्तम बन्दोलिया को अपनी शुभकामनाये ओर बधाई देते हुई उन्हें आरोग्य, उन्नति सहित अपने परिवार के साथ मंगल जीवन की कामना की।

इस अवसर पर निगम ए जी एम दीपक रावत ने अपने प्रबन्ध निदेशक विशाल मिश्रा का गढ़वाली परम्परा ढोल धमाऊ के वाद्य यंत्रों से स्वागत सत्कार किया और उन्हें बुक्के ओर शाल पहनाकर उनका अभिन्नदन किया।कार्यक्रम में प्रबन्ध निदेशक विशाल मिश्रा ने कहा कि उन्हें एक सरकारी कार्यक्रम नमामि गंगे परियोजना मिशन के कार्यो में व्यस्त होने के ऋषिकेश में कार्यक्रम होने की दशा में व्यस्तता के बाबजूद अपने अधीनस्थ कर्मियों के अनुरोध पर शिरकत करने पहुंच पाया हूँ। उन्होंने पुरुषोत्तम बन्दोलिया को उनके लम्बे समय तक सेवा देने पर अपनी शुभकामनाये ओर बधाई दी।साथ ही उनके अशेष जीवन को परिवारिक सदस्यों ओर सामाजिक कार्यो मेआरोग्यता ओर यश, उन्नति के साथ व्यतीत करने की बात कही।उन्होंने कहा कि उनके अनुभवों का लाभ निगम के नए कर्मियों को अवश्य मिलता रहे।निगम परिवार मजबूत हो और पर्यटन एवम प्रदेश के हित मे हम अपनी सेवाओं के माध्यम से विकास की ओर अग्रसर कर सके।उन्होंने कहा कि प्रबन्ध निदेशक ओर महाप्रबंधक तो नए आते जाते है परन्तु जो कर्मी लम्बे समय से कार्य कर रहे है उनके अनुभव और अहर्ता का लाभ निगम को मिले इसका प्रयास सभी को करना है।आगामी यात्रा काल की सफलता के लिये उन्होंने कर्मचारियों को अभी से समयबध्द तरीके से सभी तैयारियों को करने का निर्देश दिया है।इस अवसर पर उन्होंने श्री बन्दोलिया को निगम परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह, शाल सहित अनेक उपहार भेंट किये।
इस अवसर पर यात्रा कार्यालय के सहायक प्रधान प्रबन्धक दीपक पंवार, वरिष्ठ प्रबन्धक रमेश बिष्ट, अधिशासी अधिकारी एवम क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तरकाशी वीरेन्द्र गुंसाई, वरिष्ठ प्रबन्धक भरत भूमि कैलाश कोठारी,वरिष्ठ लेखाधिकारी हरीश बहुगुणा, सहायक लेखाकार मनमोहन चौधरी,किशन पंवार , सूर्य प्रकाश विश्वास ने अपने सम्बोधन में पुरुषोत्तम बन्दोलिया के साथ व्यतीत अनुभवों को बतलाया ओर भविष्य के उन्नति, दीर्घायु की शुभकामनाये ओर बधाई दी।यात्रा कार्यालय की ओर श्री बन्दोलिया के साथ आये उनके परिवारिक जनो जिनमे नेहा चन्दोला, रेखा पांथरी, मंजू कुकरेती,उषा गैरोला, पुत्रवधु साक्षी बन्दोलिया, रोशन खण्डूरी, वेदप्रकाश गैरोला, अनुज पुत्र बृज मोहन बन्दोलिया को माला पहनाकर उनका स्वागत ओर आभार व्यक्त किया।निगम के वरिष्ठ प्रबन्धक भारत भूषण कुकरेती ने अपने बाल सखा पुरुषोत्तम बन्दोलिया को माला ओर शाल पहनाकर उनको सेवा मुक्त होने और सामाजिक परिवेश उन्नत होने पर शुभकामनाये ओर बधाई देकर हर क्षेत्र में खुशहाल जीवन की कामना की है।बन्दोलिया को उनके परिवारिक जनो ने नोटों की माला ओर सोने की अंगूठी पहनाकर उनके कुशलता से सरकारी सेवा लम्बे समय तक करने पर खुशी जाहिर की।
इस कार्यक्रम में आज सन्दीप मेवाड़, नरेंद्र नौटियाल,, विमला तोपवाल, प्रीति डिमरी, महादेव उनियाल, आई एम नेगी, अंकित केष्टवाल, राजपाल कण्डारी, किशोर लाल थपलियाल, ओम प्रकाश पुण्डीर, अरविंद उनियाल, सुरेश पंवार, नवनीत बिष्ट,लक्ष्मी जोशी , सूर्य प्रकाश कोठारी गङ्गा रिजोर्ट,शुरबीर नेगी सहित यात्रा कार्यालय का पूरा स्टाफ ओर अन्य निगम कर्मी मौजूद रहे।इस विदाई समारोह का संचालन बी एम जुयाल ने सम्पन्न किया।
