श्रीमद् भागवत कथा के षष्ठम दिवस पर वृंदावन से पधारे कथावाचक पंडित धर्मेंद्र उपाध्याय शास्त्री जी ने गोवर्धन महाराज की महिमा तथा भगवान श्रीकृष्ण–रुक्मणी विवाह से जुड़े अनेकों प्रेरणादायक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया
1 min read

डोईवाला: 31 जनवरी 2026
ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के षष्ठम दिवस पर वृंदावन से पधारे कथावाचक पंडित धर्मेंद्र उपाध्याय शास्त्री जी ने गोवर्धन महाराज की महिमा तथा भगवान श्रीकृष्ण–रुक्मणी विवाह से जुड़े अनेकों प्रेरणादायक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।
व्यास गद्दी पर विराजमान पंडित धर्मेंद्र उपाध्याय शास्त्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मनुष्य कभी भगवान नहीं हो सकता, किंतु भक्ति, सेवा और सदाचार के माध्यम से वह ईश्वर के निकट अवश्य पहुंच सकता है। उनके प्रवचनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को जीवन में धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
“कथा के अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल, पद्म विभूषण से सम्मानित आदरणीय भगत सिंह कोश्यारी जी का आगमन हुआ। डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। आदरणीय कोश्यारी जी ने व्यास गद्दी पर विराजमान व्यास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।”
इस अवसर पर डोईवाला विधायक श्री बृजभूषण गैरोला, जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र तड़ियाल, श्याम सिंह रावत, अमन त्यागी, चंद्र मोहन पोखरियाल, अनीता तिवारी, लक्ष्मी सेमवाल, नीलम चमोली, ईश्वर चंद्र अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, राहुल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
