April 12, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की टीम के द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया।

1 min read

नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की टीम के द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 10 चालान किए गए जिनसे 2900 रूपए का राजस्व वसूला गया।

शनिवार को सफाई निरीक्षक कमल चौहान के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की टीम ने ढालवाला और 14 बीघा क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी के विरूद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें 03 स्थानों पर गंदगी पाए जाने और 07 दुकानों का पॉलिथीन का प्रयोग किए जाने पर चालानी कार्यवाही की गई, जिनसे कुल 2900 रूपए का राजस्व वसूला गया। सफाई निरीक्षक ने बताया कि नगर क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी के विरूद्ध पालिका का अभियान लगातार जारी रहेगा।

You may have missed

Breaking News