April 12, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

प्रमुख समाजसेवी आशाराम व्यास के निधन पर सी.एम.धामी ने जताया शोक।

1 min read

 

गढ़भूमि लोकसंस्कृति संरक्षण समिति मुनिकीरेती ऋषिकेश के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी आशाराम व्यास के आकस्मिक निधन पर उनके ज्येष्ठ पुत्र कृष्णदीप व्यास से वीडियो कॉल के माध्यम से बात करके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक संवेदना व्यक्त की है और कहा कि प्रमुख समाजसेवी श्री व्यास के यूं चले जाने से हमारे समाज की अपूरणीय क्षति हुई है।बता दें कि आवश्यक मीटिंग में होने के कारण श्री धामी अंत्येष्टि में शामिल नहीं हो पाए और इस बात का उन्हें बड़ा अफसोस है।

उन्होंने कहा कि वे समाजसेवी श्री आशाराम व्यास को व्यक्तिगत रूप से भी जानते थे और उनको अपने कई कार्यक्रमों मेंआमंत्रित और शामिल किया गया था। बताया कि वे देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण संवर्धन के लिए पूर्ण रूप से समर्पित थे।

श्री व्यास के निधन पर कई समाजसेवी संस्थाओं संस्कारशाला परिवार, गढ़भूमि लोकसंस्कृति संरक्षण समिति, आवाज साहित्यिक संस्था, मां गंगा रामलीला समिति मुनिकीरेती आदि संस्थाओं ने शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

More Stories

You may have missed

Breaking News