April 12, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

गढभूमि लोक संरक्षण समिति के अध्यक्ष आशाराम व्यास के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर।

1 min read

मुनिकीरेती ढालवाला गढभूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति के अध्यक्ष आशाराम व्यास के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर छा रखी है विदित हो कि आशा राम व्यास समाज मे अनेकों धार्मिक शैक्षणिक साहित्यिक सांस्कृतिक व्यवहारिक अपनेपन के सेवक गढ़ भूमि लोक संस्कृति से लेकर शहर के अनेकों श्रेष्ठ अनुष्ठानों में सहयोग करते रहते थे निर्धन व निर्बल वर्ग की सेवा हो या सन्त समाज की सेवा वो हमेशा तत्पर रहते थे। आज उनके आकस्मिक निधन पर प्रत्येक क्षेत्र वासी स्तब्ध है। 69 वर्ष की उम्र में उन्होंने शरीर त्याग दिया। उनके निधन पर क्षेत्र के अनेक प्रेस क्लब मुनिकीरेती,आवाज साहित्यक संस्था,गढभूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति,गंगा गौ सेवा समिति,देवभूमि मां गंगा चेरिटेबल ट्रस्ट,नगरपालिका ढालवाला मुनिकीरेती की अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।

More Stories

You may have missed

Breaking News