April 12, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

राशनकार्ड सत्यापन अभियान में 14,228 यूनिट मानकों पर खरे नहीं उतरे

1 min read

 

*जिलाधिकारी के निर्देश पर चला अभियान: अपात्र कार्डधारकों पर हुई कार्रवाई*

 

*पूरे जिले में डोर-टू-डोर सर्वे में 3,136 राशनकार्ड व 14,228 यूनिट अपात्र पाए गए*

 

*पात्र व्यक्तियों को दिया जा सकेगा लाभ*

 

*सूचना/पौड़ी/28 सितम्बर, 2025:*

जिलाधिकारी गढ़वाल स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों के अनुपालन में जनपद गढ़वाल में डोर-टू-डोर सर्वे के माध्यम से राशनकार्ड सत्यापन अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के तहत तक कुल 3,136 राशनकार्ड एवं 14,228 यूनिट मानकों के अनुसार पात्र न होने के कारण अपात्र पाए गए, जिनके निरस्तीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। इसके पश्चात यूनिटों पर पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा सकेगा।

 

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण वर्मा ने बताया कि योजना-वार विवरण के अनुसार अन्त्योदय अन्न योजना में 199 कार्ड एवं 883 यूनिट, प्राथमिक परिवार योजना में 1,259 कार्ड एवं 6,604 यूनिट और राज्य खाद्य योजना में 1,678 कार्ड एवं 6,741 यूनिट अपात्र पाए गए। इस प्रकार कुल 3,136 कार्ड और 14,228 यूनिट्स की पहचान की गयी है।

खाद्य योजनाओं का लाभ केवल गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचे, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपात्र व्यक्तियों पर सख़्त कार्रवाई की जा रही है और डोर-टू-डोर सत्यापन पारदर्शिता से कराया गया है। उन्होंने बताया कि पात्र परिवारों को समय पर हक दिलाने और योजनाओं की पारदर्शिता बनाए रखने हेतु भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

 

 

More Stories

You may have missed

Breaking News