February 22, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की लीला के तहत लक्ष्मण परशुराम संवाद एवं सीता विवाह का समिति के कलाकारों द्वारा बहुत सुंदर अभिनय मंचन किया

1 min read

माँ गंगा रामलीला समिति चौदह बीघा मुनिकीरेती ढालवाला ::: आज छठे दिवस में समिति द्वारा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की लीला के तहत लक्ष्मण परशुराम संवाद एवं सीता विवाह एवंका समिति के कलाकारों द्वारा बहुत सुंदर अभिनय मंचन किया गया।इस सुअवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हमारे क्षेत्र के सम्मानित श्री सुरकंडा देव डोली उपासक परम आदरणीय श्री अजय बिजलवान जी के पावन सानिध्य में दीप प्रज्वलित कर साथ में भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद लेते हुए कार्यक्रम को आरंभ किया।सम्मानित परम आदरणीय श्री अजय बिजलवान जी ने श्री पुरूषोतम राम चंद्र जी के चरित्र चित्रण का विस्तार से वर्णन करते हुए समाज के प्रति एक सकारात्मक संदेश मंच के माध्यम से प्रेषित किया।आज इस आयोजन को सफल बनाने में मंच के माध्यम से कार्यक्रम में आए अतिथियों द्वारा अपना आशीर्वचन माँ गंगा रामलीला समिति चौदह बीघा को आशीर्वाद स्वरूप दिया,और आयोजन के निर्विघ्न सफल होने की कामना प्रभु श्री राम से की।इस सुअवसर पर परम विद्वान श्री दिनेश सेमल्टी जी भी अपनी कृपा दृष्टि बनाए रहे।

माँ गंगा रामलीला समिति चौदह बीघा मुनिकीरेती ढालवाला आप सभी का आभार व्यक्त करते हुए आपके दीर्घायु की कामना प्रभु श्री राम जी से करती है। माँ गंगा रामलीला समिति के अध्यक्ष श्री संदीप परमार जी,अनिल बडोनी जी,प्रदीप सकलानी जी, अर्पित रावत, जितेंद्र उनियाल जी,मनोज मलासी जी, देवेंद्र दत्त जोशी जी उपस्थित रहे।

Breaking News