February 22, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

पंचम दिवस में समिति द्वारा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की लीला के तहत धनुष यज्ञ,सीता स्वयंबर का समिति के कलाकारों द्वारा बहुत सुंदर अभिनय मंचन किया गया।

1 min read

माँ गंगा रामलीला समिति चौदह बीघा मुनिकीरेती ढालवाला ::: आज पंचम दिवस में समिति द्वारा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की लीला के तहत धनुष यज्ञ,सीता स्वयंबर का समिति के कलाकारों द्वारा बहुत सुंदर अभिनय मंचन किया गयाl

इस सुअवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हमारे क्षेत्र के सम्मानित उद्योगपति श्री बचन सिंह पोखरियाल जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित उद्योगपति श्री जितेंद्र बर्तवाल जी एवं श्री देवी प्रसाद जी ने दीप प्रज्वलित कर साथ भगवान श्री गणेश। जी का आशीर्वाद लेते हुए कार्यक्रम को आरंभ किया।सम्मानित उद्योगपति श्री बचन पोखरियाल जी ने श्री पुरूषोतम राम चंद्र जी के चरित्र चित्रण का विस्तार से वर्णन करते हुए समाज के प्रति एक सकारात्मक संदेश मंच के माध्यम से प्रेषित किया।आज इस आयोजन को सफल बनाने में मंच के माध्यम से कार्यक्रम में आए अतिथियों द्वारा अपना आशीर्वचन माँ गंगा रामलीला समिति चौदह बीघा को आशीर्वाद स्वरूप दिया,और आयोजन के निर्विघ्न सफल होने की कामना प्रभु श्री राम से की।इस सुअवसर पर परम विद्वान श्री दिनेश सेमल्टी जी भी अपनी कृपा दृष्टि बनाए रहे।

माँ गंगा रामलीला समिति चौदह बीघा मुनिकीरेती ढालवाला आप सभी का आभार व्यक्त करते हुए आपके दीर्घायु की कामना प्रभु श्री राम जी से करती है। माँ गंगा रामलीला समिति के अध्यक्ष  संदीप परमार ,अनिल बडोनी ,प्रदीप सकलानी , अर्पित रावत, जितेंद्र उनियाल ,मनोज मलासी , देवेंद्र दत्त जोशीउपस्थित रहे।

Breaking News