September 13, 2025

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

भारतीय जनता पार्टी मंडल श्यामपुर की सेवा पखवाड़ा को लेकर एक कार्यशाला आयोजित की गई। 

1 min read

 

 

आज दिनांक 13 सितंबर 2025 को भारतीय जनता पार्टी मंडल श्यामपुर की सेवा पखवाड़ा को लेकर एक कार्यशाला आयोजित की गई।

 

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी मंडल के कार्यकर्ताओं को अवगत कराया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कई कार्यक्रम किया जा रहे हैं। जिसमें हम सभी मंडल के कार्यकर्ताओं को अपनी अहम भूमिका निभानी है। जिसके माध्यम से हमें रक्तदान कैंप, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान एवं खेलकूद प्रतियोगिता करनी है। कहा कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक जन सहभागिता हो इसके लिए हमें समाज के प्रत्येक वर्ग को इस सेवा पखवाड़े से जोड़ना है।

 

डा. अग्रवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के लक्ष्य में यह सेवा पखवाड़ा मनाया जाता है और महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की 2 अक्टूबर जयंती तक यह सेवा पखवाड़ा चलेगा। हमें अपने विधानसभा के प्रत्येक मंडल एवं कार्यकर्ताओं के बीच मानना है।

 

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्यामपुर चंद्रमोहन पोखरियाल, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा नरेंद्र रावत, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सतीश सिंह, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा ध्यानी, महामंत्री सत्यपाल राणा, पंकज जुगलान, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सोनी रावत, दिनेश पयाल, नीलम चमोली, कमला नेगी, पदमा नैथानी, राजवीर रावत, गंभीर सिंह राणा, बांके लाल पांडेय, नागेंद्र भट्ट, शकुंतला बिष्ट, जयपाल चौहान, सुप्रिया शर्मा, सरिता राणाकोटी, पूनम व्यास, विजेंद्र सिंह राणा, पंकज डोभाल, संगीता पुरवाल, शकुंतला नेगी, गीता गुंसाई, सरीली राणा, सुनीता देवी, दीपिका देवी, रमा गुसांई, प्रभा देवी, हुक्म सिंह पुंडीर, उम्मेद सिंह कठैत, पंकज डोभाल, संगीता पूर्वाल आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

Breaking News