February 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने किया ,प्रेस क्लब की स्मारिका ‘ गंगा अमृत’ का विमोचन

1 min read

शिक्षक सम्मान समारोह में प्रेस क्लब मुनि रेती की स्मारिका ‘गंगा अमृत’ का नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण व हिमांशु बिजल्वाण ने संयुक्त रूप से विमोचन किया गया।

स्मारिका विमोचन पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने कहां की समाज की दशा और दिशा परिवर्तन के लिए इस तरह की पत्रिका व स्मारिका का प्रकाशत किया जाना नितांत आवश्यक है व समाज के लिए पत्रिका व स्मारिका प्रेरणा का काम करती है ।

गंगा अमृत स्मारिका के विमोचन के अवसर पर प्रेस क्लब मुनि की रेती के अध्यक्ष सूर्य चन्द्र सिंह चौहान ने नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण व हिमांशु बिजल्वाण का सहयोग हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेस क्लब की स्मारिका सामाजिक व राजनीतिक विषयों का चिंतन व मंथन है तथा हमारा प्रयास है सभी विषयों का समावेश इस पत्रिका में हो सके इसका प्रयास किया गया।

विमोचन के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुदीप पचभैया , रमा बल्लभ भट्ट, धनीराम बिंजोला, संजय बडोला, नवीन चंद्र, अशोक क्रेजी, सत्येंद्र चौहान, रामकृष्ण पोखरियाल, अनिता कोटियाल, अरुणाभ रतूड़ी, गिरीश भट्ट आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

Breaking News