September 17, 2025

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

कलश यात्रा के साथ गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती महोत्सव शुरू

1 min read

 

प्रख्यात कथा वाचक स्वामी कृष्णाचार्य जी महाराज ने कहा कि भगवान राम ने संपूर्ण मानव सभ्यता के लिए एक आदर्श स्थापित किए हैं भगवान राम का जीवन दर्शन इस सृष्टि के लिए अनुकरणीय है

गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के उपलक्ष में श्री रामायण प्रचार समिति द्वारा आयोजित 40 में तुलसी जयंती महोत्सव का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया तुलसी मानस मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भारत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज जगतगुरु द्वारा चार्य स्वामी दयाराम दास योगानंदाचार्य स्वामी परमानंद दास गोपाल बाबा करुणा शरण बंशीधर पोखरियाल श्रीमती अनीता ममगाई ने दीप प्रज्वलित कर किया इस अवसर पर राम कथा का शुभारंभ करते हुए कथा मर्मज्ञ युवराज स्वामी गोपालाचार्य महाराज ने कहा कि रामायण जीवन में सादगी सभ्यता के साथ आदर्श का उदय करती है उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन संध्या समूची मानव सभ्यता के लिए अनुकरणीय है

इस अवसर पर पंडित वेद प्रकाश मिश्रा ने संगीत में सामूहिक रामचरितमानस पाठ का माहौल को भक्ति में बना दिया श्री रामायण प्रचार समिति के अध्यक्ष महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता विनोद कोठारी मदन मोहन शर्मा मनमोहन शर्मा राजीव लोचन शर्मा चेतन शर्मा नवल कपूर राजेश कुमार थपलियाल अशोक कुमार अरोड़ा आदि ने भी कथा श्रवण कर आशीर्वाद लिया महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि 22 जुलाई से 31 जुलाई तक 10 दिवसीय चलने वाले वार्षिक महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें राधा माधव संकीर्तन मंडल द्वारा भजन संध्या पौधारोपण कार्यक्रम प्रतिभा सम्मान आदि अनेकों कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे

Breaking News