October 16, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के छात्रों को निशुल्क आवासीय सुविधा*

1 min read

 

*सूचना/पौड़ी/01 अप्रैल 2025ः* समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के गरीब एवं निर्धन छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए निशुल्क आवासीय सुविधा (छात्रावास) प्रदान की जा रही है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अध्यनरत अनुसूचित जाति के गरीब छात्र-छात्राएं के लिए उच्च शिक्षा हेतु निशुल्क आवासीय सुविधा दी जा रही है। बताया कि बालिकाओं के लिए डिग्री कॉलेज कैंपस, पौड़ी व बालकों के लिए राजकीय डॉ. बी.आर. अंबेडकर बालक छात्रावास कोटद्वार रोड पौड़ी में निशुल्क आवासीय सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह योजना अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों के लिए है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी यात्रा को बेहतर बनाना चाहते हैं।

 

You may have missed

Breaking News