September 19, 2025

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

शिवपुरी में होगी बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

1 min read

– चार और 5 फरवरी को फूलचट्टी में भी होंगी प्रतियोगिता
– प्रशासन तैयारियों में जुटा
ऋषिकेश।
1 फरवरी 2025
38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत कल से टिहरी जिले के शिवपुरी में नदी तट पर बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा । वहीं चार और 5 फरवरी को पौड़ी जिले के फूलचट्टी में क्याक केनोइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी टिहरी गढ़वाल दीपक रावत ने बताया की कल 3 फरवरी से 6 फरवरी तक शिवपुरी स्थित गंगा तट पर बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता और 9 से 13 फरवरी तक बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए सभी प्रदेशों के खिलाड़ी पहुंच रहे हैं। मौके पर सभी प्रकार की तैयारी पूरी की गई हैं। बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों से महिला वर्ग की आठ टीमें और पुरुष वर्ग की आठ टीमें शामिल होंगी। वही पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर विकासखंड के फूलचट्टी में 4 और 5 फरवरी को क्याक क्रॉस और कनोई सलालोम प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को फूलचट्टी में पौड़ी जिला प्रशासन की ओर से मौके पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
—–

Breaking News