JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

नई टिहरी में पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप का किया गया उद्घाटन।”

1 min read

 

सू.वि./टिहरी/दिनांक 22 नवंबर, 2024

जिला मुख्यालय टिहरी के विकास भवन में

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय देहरादून के तत्वधान में दो दिवसीय पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा संयुक्त रूप से शिविर का उद्घाटन किया गया।

 

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय देहरादून द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों में घर के पास ही पासपोर्ट बनाकर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सेवा शुरू की गई है। कहा कि यह वैन तकनीकी रूप से बहुत सक्षम है। उत्तराखंड में नई टिहरी से मोबाइल वैन कैंप का शुभारंभ किया गया है। अन्य जनपदों तथा चमोली, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों में भी रोस्टर बनाकर कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहले दिन 50 पासपोर्ट बनाए गए, जबकि शनिवार को भी 50 आवेदकों के पासपोर्ट बनाए जाएंगे।

 

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा शुरू की गई पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप को एक बेहतरीन पहल बताया। उन्होंने स्थानीय लोगों से इसका लाभ उठाने को कहा गया।

 

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम केके मिश्रा, तहसीलदार मो. शादाब, विशाल, अभिषेक, नीरज रतूड़ी, अभिषेक, राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र पंवार आदि अन्य मौजूद रहे।

 

 

More Stories

You may have missed

Breaking News