September 14, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने के लिए तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर से आरम्भ हुई मैराथन का ऋषिकेश मुनिकीरेती पहुँचने पर अनेकों पूज्य संत-महात्माओं, गंगा गौ सेवा समिति मुनिकीरेती के पदाधिकारियों एवं नगर के गण मान्य लोगों ने भव्य स्वागत किया

1 min read

आज दिनांक 21-09-2024 को उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने के लिए तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर से आरम्भ हुई मैराथन का ऋषिकेश मुनिकीरेती पहुँचने पर अनेकों पूज्य संत-महात्माओं, गंगा गौ सेवा समिति मुनिकीरेती के पदाधिकारियों एवं नगर के गण मान्य लोगों ने भव्य स्वागत किया सायंकाल 5.00 बजे तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के मठ प्रतिनिधि श्री अभिषेक मैठाणी के नेतृत्व में मैराथन मुनिकीरेती शत्रुघ्न घाट पहुँची मैराथन में मुख्य धावक अन्तर्राष्ट्रीय धावक श्री सुनील शर्मा, एवं पेसर धावक कुमारी भागीरथी विष्ट (गोल्डन गर्ल उत्तराखंड) शामिल थे। मुनिकीरेती पहुँचने पर इस दल ने सर्वप्रथम भगवानआदिबद्रीनारायण श्री शत्रुघ्न जी का आशीर्वाद प्राप्त किया उसके पश्चात महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास जी महाराज जी एवं महन्त मनोज प्रपन्नाचार्य जी ने दल को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी अभिषेक मैठाणी  ने कहा कि यह मैराथन 19 सितम्बर को तृतीय केदार श्री तुंगनाथ से प्रारम्भ हुई थी और 24 सितम्बर को दिल्ली में उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने के लिए  प्रधानमंत्री  को ज्ञापन ससौंपा जाएगा उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण संवर्द्धन के लिए हरेला पर्व को राष्ट्रीय पर्व घोषित किया जाना चाहिए

इस शुभ अवसर पर गंगा गौ सेवा समिति के सचिव रमाबल्लभ भट्ट , दरम्यान सिंह रावत, सुनील कपरुवान, श्रीमती मधुलिका द्विवेदी, मेजर बिपिन सेमवाल, दिनेश सेमवाल ,अशोक क्रेजी, सुरेन्द्र भंडारी, सूर्य चन्द सिंह चौहान, श्री मती सुशीला सेमवाल, योगेश उनियाल, श्री मती रीना उनियाल, श्री कमल सिंह राणा, घनश्याम नौटियाल, हरिचरण सिंह, महिपाल विष्ट, इन्द्रा आर्य, आचार्य सुभाष चन्द्र डोभाल जी सहित नगर के अनेक लोगों ने दल का स्वागत कर शुभकामनाएं दी स्वागत कार्यक्रम के बाद माँ गंगा की दैनिक आरती सम्पन्न हुई जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे आरती में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी मैराथन दल का स्वागत कर उत्साहवर्धन किया।

You may have missed

Breaking News