April 22, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

मदिरा की ऑफर वाली शेष 13 दुकानों के लिए कुल 18 आवेदन प्राप्त’‘*

1 min read

 

’’प्राप्त आवेदन आबकारी आयुक्त को भेजे गये’’*

विदेशी मदिरा की अवशेष 13 ऑफर वाली दुकानों हेतु आबकारी विभाग को 18 आवेदन प्राप्त हुए है। प्राप्त आवेदनों को जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान व आवेदनकर्ताओं की उपस्थिति खोला गया। प्राप्त आवेदनों की जांच पड़ताल करने के उपरांत इसे स्वीकृति हेतु आबकारी आयुक्त को भेजा गया। गौरतलब हो कि जनपद में 44 विदेशी मदिरा की दुकानों में से 04 प्रथम चरण की लॉटरी में आवंटित हुई जबकि 27 दुकानों को नवीनीकृत की गयी। शेष 13 दुकानों के लिए आवेदन प्राप्त नहीं हुए थे जिस कारण इन दुकानों के लिए ऑफर देते हुए आवेदन आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त 18 आवेदनों को आवेदकों के सामने खोलकर निरीक्षण करने के उपरान्त इसे स्वीकृति हेतु आबकारी आयुक्त को भेजा गया है।

इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी के0पी0 सिंह सहित अन्य अधिकारी व आवेदक उपस्थित थे।

 

 

 

 

Breaking News