April 23, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के चुनावी कार्यालय स्थानांतरित पूजा अर्चना के बाद हरिद्वार मार्ग पर किया गया।

1 min read

 

ऋषिकेश 31 मार्च 2024 ।

हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के चुनावी कार्यालय स्थानांतरित पूजा अर्चना के बाद हरिद्वार मार्ग पर किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को हर घर कैंपेन कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को प्रचारित करने का आवाहन किया। साथ ही भाजपा के पक्ष में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

हरिद्वार मार्ग में स्थानांतरित हुए चुनावी कार्यालय का विधिवत वेद मंत्रों के उच्चारण के बाद शुभारंभ किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का जमघट देखने को मिला। मंत्री डॉ अग्रवाल ने भाजपा उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए बड़े अंतर से जीत दर्ज कराने को कहा। जिस पर कार्यकर्ताओं ने संगठन के पक्ष में नारे लगाए।

इस मौके पर विधानसभा ऋषिकेश प्रभारी करण बोहरा, विक्रम सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा नरेंद्र रावत, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र अग्रवाल, पूर्व दर्जाधारी संदीप गुप्ता, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, दिनेश सती, संजय व्यास, राजपाल ठाकुर, शम्भू पासवान, नंद किशोर जाटव, बृजेश शर्मा, सचिन अग्रवाल, मनोज धयानी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

Breaking News