April 27, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

एन एस एस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय आवासीय शिविर के तृतीय दिवस पर स्वयं सेवियों ने की गंगाघाट की सफाई

1 min read

श्री कबीर चौरा आश्रम ऋषिकेश में MIT ढालवाला एन एस एस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय आवासीय शिविर के तृतीय दिवस पर प्रातः कालीन वेला का शुभारंभ योग केंद्र ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के अंतर्गत कुशल योग प्रशिक्षकों द्वारा कराया गया जिसमें उनके द्वारा स्वयंसेवियों को विभिन्न – विभिन्न प्रकार की योगमुद्रा के बारे में जानकारी प्रेषित की गई और अभ्यास कराये गए, तत्पश्चात वहाँ से आने के बाद छात्र – छात्राओं द्वारा शिविर की साफ – सफाई की गई और अल्पाहार करने के बाद रैली को प्रारम्भ किया गया ,

यह रैली गंगा स्वच्छता एवं नमामि गंगे परियोजना के तहत अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के साथ आयोजित की गई ,जिसकी शुरुआत कबीर चौरा आश्रम के प्रांगण से खूब जोरदार नारों के साथ प्रारंभ होते हुए कैलाश गेट के मार्ग से जानकी सेतु की ओर गयी, जहाँ स्वयं सेवियों ने गंगाघाट की सफाई एवं नारों के साथ जनता को जागरूक तथा स्वच्छता का संदेश पहुँचाया, वहाँ पर जैविक तथा अजैविक कूड़े करकट को अलग अलग करके उसका निदान किया, रैली का अंतिम पड़ाव मधुवन से नारों के साथ पुनः कबीर चौरा आश्रम में प्रवेश किया, रैली का संचालन एवं व्यवस्थापन एनएसएस यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉ रितेश जोशी, श्री राजेश चौधरी, एवं पूजा पुरोहित जी ने किया, और इसमें इनके साथ अजीम फाउंडेशन के सदस्य प्रतिभा और शामिल थे।

सायंकालीन बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ डॉ० विकास घिल्डियाल  ने छात्र -छात्राओं को प्राथमिक उपचार एवं मेडिकल संबंधी जानकारियों से अवगत कराया।

इसी क्रम में दूसरे मुख्य अतिथि  राजीव शर्मा जी ने स्वयंसेवियों को प्राथमिक उपचार किट को उपलब्ध कराया और उसमें उपस्थित सभी दवाइयों के बारे में बताया और इस कार्यक्रम का समापन दोंनो मुख्य अतिथियों को एनएसएस यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉ रितेश जोशी, श्री राजेश चौधरी, एवं पूजा पुरोहित जी के द्वारा भेंट देकर की गई।

Breaking News