February 19, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया

1 min read

 

ऋषिकेश 14 जनवरी 2024 ।

भाजपा जिला ऋषिकेश की ओर से त्रिवेणी घाट स्थित रघुनाथ मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भी शिरकत की और कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर परिसर पर साफ-सफाई कर जय श्रीराम के जयकारे लगाए।

रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी देशभर में मकर संक्रांति से कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में रघुनाथ मंदिर परिसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि श्रीराम सभी भारतवासियों के आदर्श हैं। कहा कि 500 साल के लंबे संघर्षों एवं कई बलिदानों के बाद सत्य सनातन धर्म के प्रभु श्रीराम अयोध्या में बन रहे भव्य दिव्य नव्य मंदिर में 22 जनवरी को विराजमान होंगे। कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इसका विधिवत लोकार्पण करेंगे, जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा लोगों के हितों और श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए कार्य किया है। मंत्री डा. अग्रवाल ने आमजनमानस को प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद स्वरूप पूजित अक्षत एवं श्रीराम मंदिर का चित्र भी वितरित किया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि भगवान राम के जीवन की एक-एक घटना और उनका प्रत्येक निर्णय हमें एक आदर्श व्यक्ति बनाने के लिए काफी है। कहा कि श्रीराम शांति के स्वरूप भी हैं और शक्ति के भी। उन्होंने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि हम सभी 22 जनवरी को उस घड़ी के साक्षी होने जा रहे है। जब रामलला अपने जन्मस्थान में विराजित होंगे।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा रविन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, निवर्तमान मेयर अनिता ममगाई, पूर्व राज्यमंत्री सन्दीप गुप्ता, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, नितिन सकसेना, मनोज ध्यानी, पुष्पा ध्यानी, शिव कुमार गौतम, राजेश दिवाकर, रमेश अरोड़ा, नीलम चमोली, राहुल अग्रवाल, गणेश रावत, रूपेश गुप्ता, प्रदीप कोहली रोमा सहगल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

———————————

*महिला मोर्चा ने वितरित की खिचड़ी*

*ऋषिकेश।* महिला मोर्चा ऋषिकेश मण्डल की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर त्रिवेणी घाट पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह, कार्यक्रम संयोजक व मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, सरोज डिमरी, सुधा असवाल, निवेदिता सरकार, रीता गुप्ता, गुड्डी कालूड़ा, लक्ष्मी गुप्ता, उषा मण्डल, अनिता तिवाड़ी आदि महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रहे।

————————————-

*अखंड रामायण पाठ दरबार में पहुंचे मंत्री अग्रवाल*

*ऋषिकेश।* त्रिवेणी घाट पर प्रतिदिन चल रहे रामायण पाठ पंडाल में मंत्री डॉ अग्रवाल को सम्मानित किया। इस दौरान खिचड़ी वितरण भी किया गया। पंडित वेद प्रकाश जी ने कहा कि भाजपा की ही सरकार में महिलाएं स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही है। अयोध्या में श्रीराम का मंदिर भाजपा की ही सरकार ने बनाया है। इससे पहले की सरकारों ने रामभक्तों के साथ धोखा ही किया है। इस दौरान पंडित वेद प्रकाश शास्त्री जी ने मंत्री डॉ अग्रवाल का धन्यवाद करते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर महंत लोकेश दास, जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, संजय व्यास, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, महामंत्री दीपक धमीजा, नितिन सकसेना, प्रदीप कोहली, शिव कुमार गौतम, दीपक बिष्ट, रूपेश गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News