April 10, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

एससी एसटी वर्ग के लोगों का कलेक्ट्रेट के बाहर धरना

1 min read

पौड़ी। पौड़ी निवासी आशुतोष नेगी और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नही होने पर एससी एसटी समुदाय के लोगों ने लामबंद होना शुरू कर दिया हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने जिला मुख्यालय पौड़ी के डीएम कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान शिकायतकर्ता राजेश सिंह उर्फ राजा कोली ने ने कहा कि आशुतोष नेगी समेत सभी आरोपियों के खिलाफ उन्हें तमंचे के बल पर गाली गलौज जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने डेढ़ साल बाद अब जाकर एसटीएसटी मामले में मुकदमा दर्ज किया लेकिन मुकदमा दर्ज करने के बाद भी अभी तक मामले में आशुतोष नेगी समेत किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई। उन्होंने पुलिस पर मामले में कोताही बरतने का भी आरोप लगाया। कोली ने कहा की जल्द आरोपियों की नही हुई तो वे जनमानस को साथ लेकर आंदोलन करेंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News