February 6, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

04 से  07 दिसम्बर, 2023 तक ओपन बालकों की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कण्डोलिया मैदान पौड़ी में किया जा रहा है।

1 min read

जिला प्रशासन पौड़ी के मार्गदर्शन एवं जिला खेल कार्यालय, पौड़ी के तत्वाधान में  04 से  07 दिसम्बर, 2023 तक ओपन बालकों की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कण्डोलिया मैदान पौड़ी में किया जा रहा है।

खेल अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि  फुटबॉल मैच के शुभारम्भ अवसर पर पहला मैच पौड़ी व चमोली के बीच खेला गया।  जिसमें पौड़ी ने चमोली को 2-1 से हराकर मैच अपने नाम किया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच उत्तरकाशी एवं ऊधमसिंहनगर के मध्य खेला गया, जिसमें उत्तरकाशी की टीम ने 3-1 से जीत हासिल की है।
आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी व   विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह नेगी  द्वारा किया गया। अथितियों ने प्रतियोगिता में आये सभी जनपदों की टीमों से परिचय कर सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी देहरादून  रविन्द्र भण्डारी व दीपक चन्द्रजोशी,  सत्यदेव सिंह, सुरेन्द्र सिंह शाह,  चन्द्रमोहन उनियाल, सुनील सिंह रावत, आशीष कुमार, योगेश कुमार, विनोद कुकरेती सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News