राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड की तीर्थ नगरी ऋषिकेश पहुंचे
1 min read

ऋषिकेश 28 नवंबर।भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान रविवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल के हेलीपैड में पहुंचने पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने राष्ट्रपति महोदय का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
ज्ञात है की राष्ट्रपति 28 नवम्बर को पतंजलि विवि के दीक्षांत समारोह और 29 नवंबर को देव संस्कृत विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे।रविवार शाम को परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होंगे।
