March 29, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचन के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त दावे आपत्तियों की वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गयी

1 min read

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचन के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त दावे आपत्तियों की वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गयी*

*सूचना विभाग/20 नवम्बर, 2023:* जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान द्वारा वर्चुअल माध्यम से निर्वाचन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने 01 जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्धारित विशेष संक्षिप्त व पुनरीक्षण के अंतर्गत प्राप्त दावे आपत्तियों की प्रगति के कार्यों से नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी उपजिलाधिकारियों को उक्त कार्यों की प्रगति में तेजी से सुधार लाने के सक्त निर्देश दिये। उन्होंने कार्यों की प्रगति बढ़ाने के लिए संबंधित बीएलओ को सक्रिय करने और बीएलओ के कार्यों की दैनिक प्रगति की निगरानी करने के सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये।
उन्होंने सक्त चेतावनी दी कि जो बीएलओ इस कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं उन पर सक्त प्रशासनिक कार्यवाही अमल में लायें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय सहित समस्त उपजिलाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News