JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

ग्राम सुराज चौपाल कार्यक्रम के तहत ग्राम कोडारना पहुंचे प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु |

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 18 नवम्बर, 2023 –
प्रमुख सचिव, शहरी विकास, वन एवं पर्यावरण विभाग, उत्तराखण्ड शासन आर.के. सुधांशु ग्राम पंचायत कोडारना, विकास खण्ड नरेन्द्रनगर पहुंचे तथा चौपाल लगाकर जन समस्याये सुनी इसके साथ ही राज्य एवं केन्द्र सरकार की संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं की समीक्षा की। ग्राम पंचायत कोडरना के पंचायत भवन में सुनी जन समस्याओं में अधिकांश शिकायत जंगली जानवरों से फसलों के नुकसान पहुंचाये जाने की थी |
इसके साथ ही क्षेत्र के ग्रामीणो द्वारा ग्राम पंचायत कोडारना के राजस्व ग्राम कोल में जंगली जानवरों से कृषि को अत्यन्त हानी हो रही है जिससे ग्राम वासियों को आर्थिक हानि का सामना करना व कृषि के प्रति रुचि कम होना है जिस हेतु तारबाड की मांग, ग्राम पंचायत कोडारना, के पंचायत भवन हेतु कम्प्यूटर एवं सीसी टीवी लगाये जाने की मांग, ग्राम कुशरेला में मनइच्छा मंदिर में विद्युत लाइन लगाये जाने, क्षेत्र में पुलिस चौकी खोले जाने, खेतों की सिंचाई हेतु पम्पिंग सम्बन्धी विभिन्न मांग प्रमुख सचिव से की । सभी मांगो पर प्रमुख सचिव द्वारा जल्दी उचित कार्यवाही करने की बात कही वहीं दिवली कुण्ड को सड़क मार्ग से जोडे जाने की मांग पर सचिव द्वारा लोनिवि के अधिकारियो से जानकारी ली तथा वन राजस्व एवं लोनिवि के अधिकारियो को 26 नवम्बर को संयुक्त सर्वे करने के निर्देश दिये । प्रमुख सचिव ने लोनिवि को निर्देश दिये की एक सप्ताह के भीतर मुख्य मार्ग से कोडरना मार्ग पर साईन बोर्ड लगाये।
अपने सम्बोधन में प्रमुख सचिव ने कहा कि सशक्त उत्तराखण्ड की अवधारणा को प्रभावी बनाये जाने हेतु जनपदों के विकास कार्यों की समीक्षा तथा क्षेत्र में ही रहे विकास कार्यों के निरीक्षण हेतु उत्तराखंड सरकार द्वारा अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव को माहवार जनपद आवंटित किये गये हैं। इसी क्रम में मैं इस गांव में आया हूँ I

उन्होंने कहा कि जब तक हम क्षेत्र में जायेंगे नही तब तक जन समस्याओं का पता कैसे लगे इसलिए सरकार ने सचिवो को भी ग्राम स्तर पर जनकारी लेने हेतु भेजा है इस क्षेत्र की सबसे बडी समस्या जंगली जानवरो की है कनेक्टिविटी की और सड़क की है जिसके समाधान के लिए समयावधि निर्धारित कर समस्याओ का जल्दी ही निराकरण किया जायेगा । इन शिकायतो को फलोअप हेतु सम्बधित सचिवो एवं सीडीओ को निर्देशित किया जायेगा उन्होने कहा कि शत प्रतिशत समस्याओं का समाधन नही होता पर यदि इच्छा शक्ति हो तो सकारत्मक का प्रतिशत अधिक होना चाहिए ।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव द्वारा गांव के पीएचसी का निरीक्षण कर उपकरणों व स्टाप सम्बधी जानकारी ली तथा साफ सफाई का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये ।
चौपाल के दौरन प्रमुख सचिव ने स्वीप के अन्तर्गत निर्वाचन सम्बन्धी शफ्थ अधिकारियो एवं उपस्थित जन समुह को दिलायी ।

इस अवसर पर सीडीओ मनीष कुमार द्वारा विभिन्न विभागो की जन कल्याणकारी योजनाओ की जनपद में भौतिक प्रगति की जानकारी दी तथा प्रमुख सचिव को आश्वस्त करते हुए कहा की सभी समस्याओ को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जायेगा ।
इस अवसर पर डीएफओ नरेन्द्रनगर सुमित कंवर, डीडीओ सुनील कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक उमा पंवार व बेसिक वीके ढौंडियाल, सीएओ अभिलाषा भट्ट, एएमए जिला पंचायत संजय खण्डूरी, एसीएमओ दीपा रुबाली, सीवीओ आशुतोष जोशी, डीपीआरओ एम एम खान, डीपीओ सुहेब हुसैन डीएसओ अरुण वर्मा, डीएचओ आर एस वर्मा, एसडीएम नरेन्द्रनगर देवेन्द्र सिंह नेगी, सीओ नरेन्द्रनगर अस्मिता ममगाई, सहित क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित थे ।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News