February 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू  पहुंचे एच.एन.बी. गढ़वाल केन्द्रीय विश्व विद्यालय, चौरास कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल।

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 08 नवम्बर, 2023

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू  पहुंचे एच.एन.बी. गढ़वाल केन्द्रीय विश्व विद्यालय, चौरास कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल।

हेलीपैड पर राष्ट्रपति  का उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी, . सांसद पौड़ी तीरथ सिंह रावत, विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी द्वारा किया गया स्वागत। इस मौके पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर भी रहे मौजूद।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  द्वारा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्व विद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में किया जाएगा प्रतिभाग।**

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  बुधवार को भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से अपराह्न समय 12.31 बजे हेमवती नंदन बहुगुणा विश्व विद्यालय चौरास श्रीनगर के हेलीपैड पर पहुंचे, जहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गेस्ट हाउस पहुंचे। मा. राष्ट्रपति जी द्वारा समय 14.50 बजे से स्वामी मनमथन प्रेक्षागृह, हेमवती नंदन बहुगुणा विश्व विद्यालय, चौरास परिसर में आयोजित 11वें दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News