JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

नीलम बिजल्वाण आखिर चर्चा में क्यों है ?

1 min read

नीलम बिजल्वाण बड़ा नाम भी नहीं है लेकिन वह आजकल नगर पालिका परिषद परिषद मुनी की रेती में चर्चा का विषय बना है क्योंकि नीलम नगर पालिका परिषद में होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद की निर्दलीय दावेदार है और दूसरा कारण उनका सौम्या स्वभाव व मिलनसार प्रवृत्ति होने की वजह से जनता के बीच चर्चा का कारण बनी है तथा लगातार जनता के बीच अपनी पैंठ बनाने लगी है l

नीलम बिजल्वाण महिला हो या पुरुष दोनों  स्थिति में चुनाव लड़ने की तैयारी में है बहुत लंबा समय नहीं हुआ विधानसभा चुनाव में एक चेहरा था जो कि जनता के बीच अपने पति के चुनाव तैयारी को लेकर घर-घर दस्तक दे रही थी और यहीं से शुरू हुआ नीलम का राजनीतिक सफर या  यूं कहें कि यह नाम उभर कर आया है और जो आजकल चर्चा का विषय बना है l

नीलम बिजल्वाण शुरू से ही सामान्य घरेलू महिला थी पर पति को विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चुनाव मैदान में कूदना पड़ा किंतु समय और वक्त का फेर देखें की हिमांशु बिजलवान का कांग्रेस में टिकट काट दिया और ओम गोपाल रावत कांग्रेस प्रत्याशी बने यह  हिमांशु  के लिए तो बहुत बड़ा झटका था ही किंतु उनकी पत्नी जो की कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ दे रही थी उनके लिए भी झटके से कम नहीं था लंबे समय तक दोनों एकांतवास में चले गए और उन्होंने किसी भी पार्टी के जाना उचित नहीं समझा l

एक बार फिर नीलम बिजल्वाण फिर से चर्चा में है किंतु इस बार किसी पार्टी के दम पर नहीं बल्कि अपने दम पर चुनाव मैदान में उतारना चाहती हैं उन्होंने किसी भी  बैसाखी का सहारा लेना उचित नहीं समझा और निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है वह भी सीट सामान्य हो या फिर महिला l

ऊंट किस करवट बैठेगा,, यह तो वक्त बताएगा किंतु इतना जरूर है की वर्तमान में नीलम ने दोनों दलों के खेमे में हलचल मचा दी है और इस हलचल का फायदा उन्हें कितना मिल पाएगा, यह अभी कहना मुश्किल है ,l

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News