JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

भारतीय जनता पार्टी के बूथ समिति सत्यापन अभियान के तहत महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कैंट विधानसभा की जीएमएस मंडल के 122 बूथ की समिति का सत्यापन किया।

1 min read

Dehradun :

भारतीय जनता पार्टी के बूथ समिति सत्यापन अभियान के तहत महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने कैंट विधानसभा की जीएमएस मंडल के 122 बूथ की समिति का सत्यापन किया।

बूथ समिति सत्यापन कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष के द्वारा सर्वप्रथम वंदे मातरम् गीत के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया

साथ ही महानगर अध्यक्ष जी कैंट विधानसभा के बूथ अध्यक्ष स्वर्गीय भटनागर जी को उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए 2 मिनट का मोन धारण किया और कहा कि प्रभु श्री चरणों में स्थान दें। भारतीय जनता पार्टी ऐसे कार्यकर्ताओं को एवं उनके त्याग समर्पण को याद करती है।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने समिति के सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी का एक मंत्र मेरा बूथ सबसे मजबूत को लेकर अपनी समिति का सत्यापन करना है। महानगर के सभी पदाधिकारी के द्वारा संगठन की दिशा निर्देश के साथ महानगर के 923 बूथों का सत्यापन पदाधिकारी के द्वारा किया जा रहा है। संगठन के कार्य के साथ-साथ हम सभी लोगों को आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक मतों का सहयोग रहे इसके लिए हमें अपने बूथ प्रबंधन को मजबूत कर रखना है ताकि आने वाले समय में हमारे बूथ पर किसी अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं की सहभागिता भी ना दिखे।
साथ हमें अपने बूथ में निवास करने वाले सभी वरिष्ठ जनों पूर्व सैनिकों और समाज के प्रत्येक व्यक्ति के साथ संवाद कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की एवं प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की लाभकारी योजनाएं और लाभार्थियों के बारे में चर्चा करनी चाहिए।

कार्यक्रम में शक्ति केंद्र संयोजक पंकज प्रजापति पार्षद संजय सिंघल विनोद तोमर बूथ अध्यक्ष दीवान चंद अनिल कुमार हरजीत सिंह रोशन मुरारी लाल अनूप कुमार के ए आर्य श्रीमती मधु शिप्रा राणा कंचन पाल गुरु प्रसाद सरोज पाल शिवानी कपूर मनीष उनियाल हिमांशु आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News