October 18, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाडी उन्नयन योजना के अंतर्गत जनपद के समस्त नगर पालिका स्तरों में चयन ट्रायल्स का आयोजन किया गया

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 29 जुलाई, 2023

‘‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाडी उन्नयन योजना के अन्तर्गत शनिवार को जनपद के समस्त नगर पालिका स्तरों में चयन ट्रायल्स का आयोजन किया गया है, जिसमें पहले दिन 117 बालक तथा 82 बालिकाओं अर्थात कुल 199 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है।‘‘
जिला कीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि दिनांक 03 अगस्त से 06 अगस्त, 2023 तक जनपद स्तर पर चयन ट्रायल्स आयोजित किये जाने हैं। योजना के तहत 08 से 14 वर्ष तक (08 से 09 वर्ष, 09 से 10 वर्ष, 10 से 11 वर्ष, 11 से 12 वर्ष, 12 से 13 वर्ष एवं 13 से 14 वर्ष) आयु के प्रत्येक आयु वर्ग में 25 बालक एवं 25 बालिका खिलाड़ी (150 बालक एवं 150 बालिकाओं कुल 300 उदीयमान खिलाड़ियों) को रू. 1500/-प्रतिमाह प्रति सदस्य की दर से छात्रवृत्ति के रूप में दिये जाने हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News