JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जनपद टिहरी- टिहरी झील में डूबी महिला का SDRF ने किया शव बरामद।

1 min read

आज दिनाँक 26 जुलाई 2023 को जनपद टिहरी के थाना लम्बगांव द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि विगत रात्रि से कंगसाली गांव की एक महिला लापता है जिसकी चप्पल व फोन झील के किनारे मिलने से उक्त महिला के झील में डूबने की आशंका है, जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर HC राकेश रावत के हमराह रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची तथा घटनास्थल के आसपास के संभावित स्थानों पर गहन सर्च आरम्भ किया गया।

SDRF डीप डाइविंग टीम डाइवर आरक्षी प्रदीप नेगी द्वारा 35 से 40 फ़ीट की गहराई में डाइविंग करते हुए उक्त महिला के शव को ढूंढ निकाला व बाहर निकालकर आवश्यक कार्यवाही हेतु लंबगांव पुलिस जिला टेहरी गढ़वाल के सुपर्द किया गया।

*मृतक महिला का विवरण:-* विजयलक्ष्मी पत्नी स्व0 श्री दिनेश चौहान, उम्र- 38 वर्ष, निवासी- ग्राम- कंगसाली, पट्टा- रैका, थाना- लम्बगांव, टिहरी गढ़वाल।

*SDRF टीम का विवरण:-*
1. मुख्य आरक्षी राकेश रावत
2. आरक्षी प्रदीप नेगी
3. आरक्षी मातबर सिंह
4. आरक्षी अनिल
5. आरक्षी कवीन्द्र चौहान

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News