April 11, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

संत समाज ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी भगत दा के देहरादून आवास पर शिष्टाचार भेंट की l

1 min read

संत समाज ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी भगत दा के देहरादून आवास पर संत समाज ने शिष्टाचार भेंट संत समाज ने भगत दा को आशीर्वाद स्वरुप उत्तरीय पुष्पहार देकर उनके दीर्घायु की कामना की
इस अवसर पर इस अवसर पर स्वामी श्री अजय रामदास पीठाधीश्वर श्री क्षेत्र रामटेक नागपुर महाराष्ट्र एवं तुलसी मानस मंदिर के श्री महंत स्वामी रवि प्रपन्नाचार्य ने देश में चल रहे हैं समसामयिक विषयों पर लगभग 2 घंटे विस्तृत चर्चा की एवं संत समाज के लिए सुरक्षा अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए अपने सुझाव प्रस्तुत किए
आज के परिवेश उनसे सारे उत्तराखंड में मठ मंदिरों, प्रमुख तीर्थस्थलों के आसपास हो रहे अवैध अतिक्रमणों को रोकने, आश्रमों में आपराधिक तत्वों के प्रवेश कर कब्जा जमाने के प्रयासों, , भोली भाली लड़कियों को बहला फिसला कर लव जिहाद करने आदि को लेकर विस्तार से चर्चा कर इनको रोकने तत्काल कड़े कदम उठाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर स्वामी अजय रामदास भैय्या ने भगत दा को अवगत कराते हुए मजारों सहित विभिन्न अतिक्रमणों को हटवाने हेतु जो कार्यवाही की जा रही है, उसकी प्रशंसा की, उनसे आगे भी ऐसा कड़ा दृष्टिकोण बनाए रखने के लिए कहा, साथ ही उन्होंने देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी, समाज विरोधी एवम गैर कानूनी गतिविधियों के विरुद्ध इसी प्रकार के कड़े कदम उठाने का आव्हान किया । साथ ही विरक्त वैष्णव मंडल के रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने ऋषिकेश में हुए प्रथम बार जी 20 सम्मेलन के अवसर पर प्रथम बार गंगा आरती में सम्मिलित हुए 20 देशों से भी अधिक आए हुए अतिथियों का वासुदेव कुटुंबकम की भावना को लेकर संत समाज ने हर्ष जताया और इसे उत्तराखंड की उपलब्धि बताते हुए भगत दा को अवगत भी कराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News