भाजपा जिला ऋषिकेश द्वाराआपात काल के 48 वर्ष पूर्ण होने पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
1 min read

ऋषिकेश : आपात काल की 48 वर्ष पूर्ण होने पर नगर निगम सभागार मे जिलाध्यक्ष रबीन्द्र राणा अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी भारतीय जनता पार्टी सांगठनिक जिला ऋषिकेश के तत्वाधान मे आयोजित की गई।
जिसमे मुख्य वक्ता के रूप मे केबिनेट मंत्री उत्तराखंड मा गणेश जोशी उपस्थित रहे । इस अवसर पर श्री जोशी ने अपने वक्तव्य में कहा की 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल घोषित कर दिया था स्वतंत्र भारत के इतिहास में इसे काला दिवस के नाम से भी जानते हैं l इस दौरान प्रेस पर सेंसर लगा दिया गया l चुनाव रद्द कर दिए गए और नागरिकों की स्वतंत्रता रद्द करने के आदेश दे दिए गए l इस दौरान विरोधी पार्टियों को बहुत यातनाओं का सामना करना पड़ा l
इस अवसर पर श्री जोशी द्वारा आपात काल के लोकतंत्र सैनानियो को पुष्प माला अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत व आभार व्यक्त किया गया तथा आपातकाल के दौरान के संबंध में उनके विचार भी सुने l इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा की आपातकाल के दौरान कांग्रेसियों द्वारा जनता पर जो अत्याचार किए गए उनके मौलिक अधिकारों का हनन कर दिया गया तथा विरोधी पार्टी के नेताओं को जेल में डाल दिया गया ऐसा समय फिर कभी दोबारा ना आए इसके लिए हमें मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को अपना समर्थन देना है और इस कार्य में सदैव तत्पर रहना है l
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक जयंत शर्मा प्रदीप दूबे द्वारा किया गया । लोकतंत्र सैनानी के परिवार के सदस्य स्व श्री सुरेश शर्मा के सुपुत्र बृजेश शर्मा ,शेर सिह राणा मनवर सिह रावत घनश्याम दास बिरला बिहारी लाल स्व ज्ञान सिह नेगी जी के सुपुत्र दीपक नेगी स्व इन्द्र
सेन अग्रवाल जी पुत्रवधू शोभा रानी व ऊषा रानी को सम्मानित किया । इस अवसर पर जिला महामंत्री दीपक धमीजा जिला मंत्री गणेश रावत पुष्पा ध्यानी जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा प्रतीक कालिया जिला सो प्रभारी मोनिका मित्तल मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिह दिनेश पयाल महिला मोर्चा अध्यक्ष माधवी गुप्ता गुडी कलूडा पुनम डोभाल पुनिता भण्डारी महापौर अनिता ममगई संदीप गुप्ता कृष्ण सिंघल विनय उनियाल गोविंद अग्रवाल वायुराज बालम सिह रावत उपस्थित हुए।
