भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में प्रखर वक्ता जनसंघ के संस्थापक सी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया
1 min read

आज 23 जून 2023 भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में प्रखर वक्ता जनसंघ के संस्थापक सी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया सभी कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा अपने अपने विचार प्रस्तुत किए इस अवसर पर मुख्य वक्ता के ग्रुप में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवेंद्र सकलानी जी उपस्थित रहे l उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा श्यामा प्रसाद मुखर्जी पूरे देश में धर्म के आधार पर विभाजन नहीं चाहते थे उनका कहना था कि इस संसार में रहने वाले सभी एक समान हैं श्री सकलानी ने कहा डॉक्टर मुखर्जी चाहते थे कि पूरे देश में एक प्रधान एक विधान और एक ही निशान होना चाहिए और धारा 370 हटी चाहिए तो आज हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूर्ण किया और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बना दिया l
इस अवसर पर जिला सह प्रभारी नलिनी भट्ट ने महा जन संपर्क अभियान के अंतर्गत चलने वाले कार्यक्रमों के विषय में सभी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी और डॉ मुखर्जी के बताए रास्तों पर चलते हुए देश व पार्टी के लिए एकजुट होकर के कार्य करने का आह्वान किया l
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रबीन्द्र राणा ,जिला महामन्त्री दीपक धमीजा कार्यक्रम संयोजक गणेश रावत पुष्पा ध्यानी जिला मीडिया प्रभारी नीलम चमोली संजय शास्त्री, कपिल गुप्ता, मनोज ध्यानी, संदीप गुप्ता ,ज्योति सजवान दिनेश सती, राजेश जुगलान,कविता शाह लक्ष्मी गुरुंग, एवं जयंत शर्मा,पंकज शर्मा, आदि उपस्थित रहे
