February 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

ग्राहक से शराब की बोतल पर की जा रही है ₹10 से 20 रुपए की वसूली

1 min read

मुनी की रेती शराब का ठेका तो हमेशा से ही चर्चाओं में रहा है , या यूं कहें की चर्चा का केंद्र बिंदु रहा है यह शराब का ठेका लगातार लोगों की जेब में डाका डालने का काम कर रहा है तथा प्रत्येक बोतल रेट से ₹10 एक्स्ट्रा की वसूली की जाती है और यह वसूली काफी लंबे समय से चल रही है l

शराब के ठेके के बारे में आप कितना भी कुछ भी लिख लो किंतु ना तो आपकारी विभाग गांधीजी के बंदर की तरह आंखें बंद किए हुए तथा विभाग हिम्मत नहीं जुटा पाता है कि शराब के ठेके पर कार्रवाई की जाए l कई बार इन बढ़े हुए रेट के खिलाफ शराब के ठेके में लड़ाई झगड़े तक की नौबत आ जाती है किंतु एक कहावत है कि जब सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का जब इस ठेके पर नेता का हाथ हो तो किसकी मजाल है कि इस ठेके का बाल भी बांका कर सके l

अब तो आलम यह है कि लूटते रहो कोई पूछने वाला नहीं है जिस आबकरी विभाग को जिम्मेदारी दी गई थी की वह शराब के ठेके द्वारा की जा रही अनियमितताओं पर रोक लगाएं किंतु रोक लगाना तो दूर की बात विभाग इस  खेल पर मूकदर्शक की भूमिका निभा रहा है l इतना ही नहीं क्षेत्र में दो जगह अवैध शराब खुले आम बिक रही है l

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News