October 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

‘साबी उत्सव’ मे उत्तराखंड का मान बढ़ाने वाली ‘ दिव्या नेगी’ व ‘राघवी चौधरी’ का सम्मान किया गया

1 min read

देहरादून  :आज “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ‘प्रकोष्ठ, अम्बेडकर मंडल द्वारा “साबी उत्सव’ का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के अतिथियों ने अपनी सहभागिता दी. lकार्यक्रम का शुभारंभ डा0 सुशांत राज द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

जुनून जैस अकेडमी की कु0 आराध्या और कु0 विसमन द्वारा गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत हुई, विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच दो बेटियों का सम्मान भी किया गया जिसमे “दिव्या नेगी’ जिन्होंने G-20 की अध्यक्षता पर संसद भवन में अपने भाषण से सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया | और “राघवी चौधरी’ जिन्होंने 2012 से लेकर अब तक विभिन्न राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय ताइक्वांडों चैम्पियनशिप में कई बार गोल्ड मेडल लाकर उत्तराखण्ड का मान बढ़ाया है।

कार्यक्रम में मण्डल की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं” की पूरी टीम (पूनम जैन, सुमन नागलिया, सृष्टि लूथरा, पूजा बंसल, सुधा चौहान मंजू जैन, चाम गोयल, शैली तयाल, शैली गुप्ता, प्रियल, कृतिका…. आदि ने अपना पूर्ण सहयोग दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता अम्बेडकर नगर मण्डल अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा जी द्वारा की गयी । प्रकोष्ठ की मण्डल संयोजिका अर्चना सिंघल ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में बेटियों का हौसला बढ़ाने और उनके वयस्व को और निखारने के लिये किये जाते हैं साथ ही लोग पर्व पर अपनी संस्कृति से जुड़े रहते हैं ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अम्बेडकर नगर मण्डल महामंत्री  अभिषेक नौडियाल ,  वैभव अग्रवाल , विरेश जैन , महानगर संयोजिका श्रीमति मनीषा बहल, मंडल संयोजिका अर्चना सिंघल, पूनम जैन, सृष्टि लूथरा, पार्षद श्रीमारी अनिता गर्ग, श्रीमति विमला गौड, अनूप गोयल, डा० राव, श्रीमति मंजू कटारिया जी, श्रीमति चंदा डोरा जी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News