November 26, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

बुरा हाल, कौन बनेगा जनता का खेवनहार, फिर भी सड़को का बुरा हाल मन्त्री, पालिका क्यों बनी है मौन

1 min read

 

मुनि की रेती, जनता त्रस्त, सरकार, पालिका, ठेकेदार दिख रहे मस्त तो फिर कौन है जो जनता की सुध लेकर जनहित के कार्यो को आगे बढ़ाएगा।नगर क्षेत्र की सड़कों का दयनीय खस्ताहाल जिसकी जनता लम्बे समय से समाधान की माँग करती आ रही है।लहसुन ओर सरसो का तेल सहित सभी ड्राप प्रयोग करने के बाबजूद लगातार सड़को की हालत निरन्तर पैदल, वाहन चालकों के लिये मुश्किलें बना हुआ है और फिर इसमें विद्युत विभाग अपनी भूमिगत लाईन डालने के कारण नगर के समस्त मार्गो को उखाड़ने की मुहिम में जुटा है।विकास कार्य के नाम पर ये सब धड़ल्ले से चल रहा है आखिर इतने बेपरवाह क्यो हो गया विद्युत विभाग के अधिकारियों की फ़ौज़। अच्छा होता कि पहले एक सड़क को खोदकर उसमें भूमिगत लाईन डालकर सड़क को जनहित में चलने फिरने के लिये तैयार कर फिर अगली सड़क पर निर्माण कार्य होते जिसकी जनता माँग करती रही।लेकिन विद्युत विभाग की कार्यवाही लापरवाही से निरन्तर गतिशील है ।एक साथ नगर की तमाम सड़को को फिर से खोदकर जनता को चलने फिरने से मोहताज किया जा रहा है।

हाल ये है कि आज ओंकारानन्द मार्ग को खोदे तीन सप्ताह हो गए है जँहा भारी संख्या में लोगो का आवगमन जारी रहता है और पढ़ने वाले छात्र भी पूर्णानन्द ,विद्यानिकेतन, जनार्दन सहित अन्य विद्यालयों के लिये इस मार्ग का प्रयोग उनके लिये बड़ा कष्टप्रद हो रखा हैओर सुध लेने वाला कोई नही। अब भजंगढ़ रोड जो चलने फिरने ओर वाहनों के लिये ठीक थी आज उडको भी खोदने की कार्यवाही, क्रेजी रोड़ को आधा खोदकर उसको मौत का कुंआ बनाकर अधूरा छोड़ दिया गया है, ढालवाला मार्ग खोदकर ऐसा बुरा हाल है जिसको बंया करना कठिन है।ठीक इसी प्रकार ऋषिलोक रोड़ को भी खोदकर चौतरफा खोदकर सरकार क्या विकास का नारा देकर जनता को नाजायज परेशान करने में तुली है।इस समस्या के त्वरित निवारण के लिये नगर पालिका अध्यक्ष, 11 वार्डो के सभासद, विधायक , मन्त्री ओर सामाजिक क्षेत्रो से जुड़े लोगों को आगे आकर जनता के हित मे निर्णय लेने को कार्यवाही करनी जरूरी थी। आखिर ऐसा क्या कारण है कि भाजपा का गढ़ माने जाने वाला क्षेत्र में सबका साथ, सबका विकास का नारा क्यो बैमानी भरा साबित हो रहा है ।विकास के नाम पर बांटने, उकसाने और भेदभावपूर्ण नीयत से कार्य परवान चढ़ रहे है। लाख टके का सवाल है कि सत्ता की कुंजी भाजपा के पास जरूर है लेकिन इसकी शक्ति जनता के पास ही सुरक्षित हाथों में है।जनता को कम आंककर चलना भारी भूल हो सकती है।लोकतांत्रिक परम्परा का पालन जरूरी है।आज जो सत्ता में है कल सड़को में होगा ओर जो सड़को में है उसको जनता सत्ता की चाबी प्रदान कर सकती है।इसलिये जनता के हितों की अनदेखी कोई भी दल ना कर इसमें अपनी भूमिका का निर्वहन जरूर करें।

You may have missed

Breaking News