उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत भाजपा द्वारा शक्ति केंद्र सम्मेलन आयोजित किया गया
1 min read

तपोवन :उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के अवसर पर नरेंद्रनगर ग्रामीण मंडल भाजपा के अंतर्गत शक्ति केंद्र सम्मेलन का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। सम्मेलन में संगठन की मजबूती और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला पंचायत सदस्य हुकम सिंह भंडारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की नीतियों और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
सम्मेलन में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नरेंद्रनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह पुंडीर ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं का सम्मान ही भाजपा की असली पहचान है।
