November 1, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

यात्रा कार्यालय गढ़वाल मण्डल विकास निगम से बृजमोहन जुयाल सेवानिवृत्त हुये।

1 min read

 

ऋषिकेश, गढ़वाल मण्डल विकास निगम यात्रा कार्यालय से आज कर्मचारी संघ के महासचिव बृजमोहन जुयाल अपनी 40 सालों की दीर्घकालीन सेवा के बाद अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के बाबजूद अपनी सेवा से सेवानिवृत्त किये गए।इस अवसर ओर प्रभारी सहायक प्रधान प्रबन्धक रमेश बिष्ट ने उन्हें शाल, पुष्पहार ओर स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी।यात्रा कार्यालय के समस्त स्टाफ ने जुयाल को अपनी ओर से अशेष जीवन की शुभकामनाये ओर आरोग्यता की कामना की है।इस कार्यक्रम में सभी निगम कर्मियों ने उन्हें उपहार प्रदान कर विदाई दी।

इस अवसर पर अपने विदाई समारोह के अवसर पर अपने शुभचिन्तको, मित्रों को डीनर पार्टी के दौरान उन्हें नगर के सम्मानित जन, निगम अधिकारी, सन्त निरंकारी मिशन के विद्वान जनो ने अपनी अपनी शुभकामनाये भेंट कर उन्हें उपहार, सम्मान से नवाजने का कार्य किया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय बडोला ने उन्हें अपनी शुभकामनाये ओर बधाई अर्पित कर स्वर्णिम भविष्य सहित आरोग्यता की कामना की है। निगम की ओर से पूर्व वरिष्ठ प्रबन्धक एवं वर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेस क्लब भारत भूषण कुकरेती, पूर्व परिवहन प्रबन्धक पुरुषोत्तम बन्दोलिया, लेखाकार सन्दीप मेवाड़, भूपेंद्र बिष्ट, कमल सिंह रावत, धन सिंह रावत, श्री रणावत सहित जुयाल परिवार के रिश्तेदार, परिवारिक जन, शुभचिंतक मौजूद रहे ।

You may have missed

Breaking News