March 22, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 की पड़ताल क्यों हुआ इस बार कार्यक्रम में निखार

1 min read

 

ऋषिकेश, अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 का जिस भव्य तरीके से उत्तराखण्ड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज सहित वन, भाषा ,तकनीकी मंत्री सुबोध उनियाल ने शुभारम्भ किया।सात दिन तक चले इस महोत्सव ने इस बार नये नए आयाम स्थापित कर योग की विभिन्न क्रियाओं के साथ विविधताओं का समावेश कर हैरीटेज टुअर ,अध्यात्म और पर्यटन के साथ साहसिक रोमांच को देशी विदेशी साधकों तक पहुंचाने का कार्य कर ये सन्देश दे दिया कि अपना नगर केवल पर्यटन का केंद्र नही बल्कि यँहा माँ गङ्गा की निर्मल धारा,तीर्थयात्रा का प्रमुख आध्यात्मिक स्थल सहित ऋषि मुनियों, सन्त, महंतों की तप स्थली के साथ देवभूमि के साक्षत दर्शन देखने को मिलते है।हालांकि आज योग महोत्सव का समापन हो गया लेकिन ये जिन अपार सम्भावनाओ को जन्म दे गया उससे निगम की प्रतिष्ठा बढ़ी है।प्रदेश के महामहिम राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह ने निगम प्रबन्ध निदेशक की पीठ थपथपाई है और खुले पण्डाल में उनके कार्यो की सराहना कर खाचाखच भरे पण्डाल में सभी को खड़ा कर ताली बजवाई गयी।उससे जँहा निगम को खुशी प्राप्त हुई वही दूसरी ओर उनकी जिम्मेदारी भी भविष्य के लिये बढ़ गयी है।

इस बार योग महोत्सव में अनेक महान सन्तो ने अध्यात्म ,योग, प्राणायाम,प्राकृतिक चिकित्सा का ज्ञान दिया वही आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर का व्याख्यान ओर उनकी एक झलक पाने को योग साधकों को पण्डाल तक पहुंचने में पसीना बहाने के बाबजूद भी स्थान नही मिल पाया। गणिका आर्यिका 105 पूर्णमूर्ति कुंडी माता जैन धर्म की साधिका आष्ट्रापद यात्रा दिल्ली से श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा जो 1 माह पैदल चलकर बद्रीनाथ पहुंचेगी उन्होंने इस आयोजन को दिव्यता प्रदान कर भारतीय सत्य, सनातन परंपरा की सरलता से व्याख्या कर सभी से प्रेम, सत्य, करुणा सहित अंहिसावादी होने का अनुरोध कर योग को अपनाने को कहा है।लगभग इस महोत्सव में 250 से ज्यादा योग ,ध्यान, साधना के सेशन आयोजित किये गए जिसमे 33 देशों के विदेशी मेहमान 250 ओर 2850 देशसे आये योग साधकों ने शिरकत की।इस बार योग को जनसहभागिता के मध्यनजर 180 स्कूल/विश्विद्यालय के छात्रों और रेडक्रॉस संस्था के लोगो ने शिरकत कर एक बेहत्तर सन्देश देने का कार्य किया।इस बार रन फॉर योग,3 हैरीटेज ग्रुप का संचालन, स्वच्छता सहित कई अन्य थीम पर निगम ने बेहत्तर नए आयाम देकर कामयाबी की नई इबारत खड़ी कर नया बदलताउत्तराखण्ड , नया बदलता भारत का सन्देश देकर यंत्र तंत्र सर्वत्र वाहवाही बटोरी है। युवा शक्ति को मोटिवेशन ओर उनकी जिज्ञासा को शान्त करने के लिये भारतीय महिला आलराउंड क्रिकेटर स्नेह राणा की धमाके धार पारी जितने चालाकी से प्रतीक जैन के सवाल उतने ही चतुराई से उनके जबाब ने युवाओं को प्रेणा देने का कार्य किया।उनके द्वारा ओडियन से पूछे गए सवालों का भी जबाब देकर कामयाबी के गुर सिखाए गए।निःसन्देह इस योग महोत्सव के दौरान भारी वर्षा का सैलाब देखने को मिला ।जिससे व्यवस्था प्रभावित होना जनजीवन अस्त व्यस्त होना स्वभाविक था किंतु निगम के प्रबन्ध निदेशक वारिश की प्रवाह किये बगैर व्यवस्था करने में विभिन्न बने वैन्यू हाल, मेन हैंगर में दौड़ते पाए गए और व्यवस्था में जुड़े लोगों को जरूरी निर्देश देते दिखे।यही नही सात दिवसीय महोत्सव में भारतीय सांस्कृतिक झलक, भजन, कीर्तन, हास्य रस की धारा, उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक परम्परा, वॉलीवुड के नामचीन कलाकारों की प्रस्तुति जिनमे लखविंदर बडाली,, अनूप जलोटा,इस्कान भक्तिरस भजन

संध्या, केशवाम बैण्ड,,प्रवीण प्रजापति,रूप कुमार राठौर एवम सोनाली राठौर, नरेंद्र सिंह नेगी आदि ने अपने स्वरों का जादू बिखेरा।

इस महोत्सव में पहली बार क्षेत्र के विधायक , कैबनेट मंत्री सुबोध उनियाल, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ओर फिर महामहिम खुले तौर पर खुश नजर आए है।और बदलते उत्तराखण्ड में सम्भावनाओ का रूप देखने को मिला है जिससे लगता है कि निगम एम ड़ी के प्रति चारधाम यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी के प्रति विश्वास कायम है।एक तीर से कई सवालों के जबाब मिलने में प्रतीक जैन ने मौन रहकर अपनी प्रतिभा का जादू बिखेर दिया है।

Breaking News