JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

श्री शिर्डी साँई बाबा मनोकामना मन्दिर सेवा धाम ट्रस्ट डाँड़ी का सप्तदिवसीय 29 वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

1 min read

देहरादून, एक साधारण गाँव जिस पर साँई कृपा बनी और आज वो तपोभूमि श्री शिर्डी साँई बाबा मनोकामना मन्दिर डाँड़ी अपना 29 वाँ वार्षिकोत्सव सप्त दिवसीय आध्यात्मिक सनातन सँस्कृति को बिखेरने का सफलता से संचालन कर भक्तों के परम आनन्द का केंद्र बना रहा।

ये बात भी उल्लेखनीय है कि इस मंदिर को बनाने में अपने पैतृक संपत्ति का एक एक पैसा इस भव्य आध्यात्मिक, सामाजिक, शिक्षा और सैनिको के कल्याण में लगाकर फकीरी जिंदगी निभाकर अल्पायु में ईश्वर श्री चरणों मे ब्रह्मलीन हो गए ।मन्दिर की प्रथम मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी डॉक्टर माधुरी शर्मा मन्दिर निर्माण के बाद , सैनिक शहीद स्मारक, शनि ,नौ गृह मन्दिर, सँस्कृत विद्यालय का निर्माण को अपनी मेहनत से स्थापित कर गयी और अकस्मात जुलाई 2015 को ईश्वर श्री चरणों मे शमा गयी, उसके बाद नन्द किशोर शर्मा भी अपने रिटायर्ड मेन्ट के बाद इस कार्य से जुड़े ओर जो संकल्प अधूरे ओर जरूरी थे उस पर ऊर्जा लगाकर उन्हें दुरस्त कर शिरडी यात्रा को निकले जँहा से गुजरात मे मन्दिर, गाय और अन्य कार्य होरहे थे उनका अवलोकन कर ऋषिकेश वापस आ रहे थे जोधपुर रेलवे स्टेशन पर उन्हें हार्ड अटैक आने के कारण उनका निधन होना सभी को अचंभित कर गया और फिर जो अनगिनत सवाल उनके जाने के बाद छूट गए उस संकल्प को पूरा करने के लिये अब अभिनव शर्मा, शंशाक शर्मा, माधुरी गुप्ता इस विशाल व्यवस्था को सुचारू गति प्रदान कर रहे है।
इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सन 1998 में कर इसको ट्रस्ट के रूप में जनता के कल्याण, पुरुषार्थ के लिये समर्पित कर दिया गया ओर तब से आज तक ये अपनी सेवाओं को प्रदेश में आई आपदाओं, शिक्षा,चिकित्सा ओर आध्यात्मिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर निर्वहन कर रहा है।इस वार सात दिवसीय कार्यक्रम की शुरुवात 4 फरवरी से गणपति पूजन, सरस्वती पूजन , पंचनाम देव आह्वाहन आदि से ईष्टदेव, कुलदेव, ग्राम देव और पितृ देव से प्रारम्भ दूसरे दिन विष्णु सहस्त्र नाम, साँई अमृत वाणी पाठ तीसरे दिन नव दुर्गा एवम गायत्री पूजन, चतुर्थ दिवस हनुमान श्रृंगार, हनुमान चालीसा साँई मन्दिर में सांय काल शनि मंदिर डाँड़ी में नौ गृह पूजन, सुंदरकांड का पाठ, पांचवे दिन द्वादश ज्योतिलिंगों का अभिषेक पूजन सहित रुद्राभिषेक, छठवें दिन त्रिवेणी घाट से कलश यात्रा और भव्य साँई पालकी यात्रा सातवी दिन बाबा की कांकड़ आरती , अभिषेक एवम दुग्धस्नान सहित पूजन, हवन ओर पूर्णाहुति सहित बड़ासी भजन मंडली रेणु एंड पार्टी ने बाबा की मर्जी तक भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किये उसके बाद 1 बजे से भंडारा देर सांय तक जारी रहा।कार्यक्रम में देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, ऋषिकेश, मुरादाबाद, दिल्ली, मुम्बई सहित साँई भक्त एवम सैनिक रेजीमेंड की अनेक सेवानिवृत्त अधिकारी गण की टीम मौजूद रही जिन्होंने कार्यक्रम में चारचांद लगा दिए।

More Stories

You may have missed

Breaking News