February 5, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

दायित्वों का बोध ही सच्चा गणतंत्र,राष्ट्र की आन, बान शान से बढ़कर कुछ भी नही.. दीपक रावत

1 min read

 

ऋषिकेश, गढ़वाल मण्डल विकास निगम के यात्रा कार्यालय में धूमधाम से 77 वे गणतंत्र पर्व पर तिरँगे ध्वज का आरोहण किया गया।इस अवसर पर सहायक प्रधान प्रबन्धक दीपक रावत ने कहा कि गण तंत्र के मायने जनता की सरकार और उनका सँविधान सर्वोच्च विकसित भारत का संकल्प है।देश के हर नागरिक का देश के उत्थान में योगदान देना ओर अपने कानून का पालन करना है।अपने निगम सहयोगियों से उन्होंने आगामी यात्रा काल को लेकर अपने दायित्वों का समर्पण भाव से योगदान करने की अपील की है।दायित्वों का बोध होगा तो अधिकार की रक्षा स्वत साकार होगी। निगम में आगामी वर्ष में सभी वरिष्ठ कर्मी सेवानिवृत्त के कगार पर है ।इसलिये जरूरी है कि उनके अनुभवों का लाभ नए कार्मिक जरूर प्राप्त करे।गणतंत्र दिवस के 77 वे पर्व पर उन्होंने अपने समस्त सहयोगियों को शुभकामनाये ओर बधाई दी।

इस राष्ट्रीय पर्व पर निगम परिवहन से जुड़े किशन पंवार ने यात्रा कार्यालय के परिवहन से जुड़ी समस्याओं के निराकरण ओर आगामी यात्रा काल से पूर्व सभी तैयारियों की बात कही।उन्होंने कहा कि चालको, कलीनर ओर स्टाफ की कमी बहुतायत है उसके लिये मुख्यालय से पहल कर आउट सोर्स के माध्यम से कर्मिको की पूर्ति कर यात्रा का संचालन किया जा सके। इस अवसर पर निगम के वरिष्ठ सदस्य ओर परिवहन प्रबन्धक पुरुषोत्तम जो 31 जनवरी को 60 वर्ष पूर्ण होने पर निगम सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले है।उन्होंने अपने तमाम साथियों से अपने दायित्वों, कर्तव्यों के फलस्वरूप किसी से कठोरता की है तो उसके लिये माफी मांगता हूं।इस निगम को अग्रणीय बनाने के लिये आप पूर्ण समर्पण की भावना रखे निगम में लगातार कर्मियों की संख्या का घटना ओर कारोबार में इजाफा होना चिंता का विषय है।

निगम के वरिष्ठ लेखाकार हरीश बहुगुणा ने कहा कि निगम में अनुभवी कर्मिको की संख्या में ह्रास होना चिंता और निगम की कार्यप्रणाली को नुकसान पहुँचा रहा है।इस आगामी वर्ष में यात्रा कार्यालय से 8 वरिष्ठ कर्मी सेवानिवृत्त होने है जिससे निगम कार्य प्रभावित होने जरूरी है।इसके लिये जो कर्मी यात्रा कार्यालय का दायित्व संभाले है उन्हें अधिक परिश्रम करना है।इस बारे में निगम प्रबन्धन भी जरूर कार्ययोजना को अमली जामा पहना रहा होगा। उन्होंने सभी कार्मिकों से यात्रा कार्यालय में अपने दायित्वों को सही निभाने की अपील की है। निगम के वरिष्ठ प्रबन्धक रमेश बिष्ट ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला ओर 26 जनवरी 1950 को ये सँविधान दिवस के रूप में मनाया जाने लगा सबसे बड़ा लोकतंत्र ओर अपार सम्भावनाओ का ये देश जिसकी सभ्यता, सँस्कृति ओर मर्यादा बेमिशाल है।जनता, जनता के लिये , जनता द्वारा निर्वाचन कर सरकार का गठन जनकल्याण हेतु करती है जँहा विश्व का दर्शन होता है। निगम संघ के अध्यक्ष मनमोहन चौधरी ने भारत माता की जय, वंदेमातरम का उदघोष के साथ सभी को अपनी शुभकामनाये दी है। उन्होंने कहा कि आज अधिकारों से पहले दायित्वों को करना जरुरी है।यात्रा कार्यालय में यात्रा, लेखा ओर स्वागत अनुबगग सहित अधिष्ठान में कर्मियों की संख्या में कमी होना व्यवसाय को प्रभावित कर रहा है और वो दिन दूर नही जब ये कार्य ओआउट सोर्स के कर्मी बिना अनुभव और दक्षता से करेंगे तो फिर निगम का अस्तित्व खतरे में दिखता है।इसलिये सभी अधिकारी कर्मचारी निगम को बचाने के लिये दिन रात मेहनत करे।जिससे निगम का भविष्य सुरक्षित रहे ।

आज गणतंत्र दिवस पर वरिष्ठ प्रबन्धक भारत भूषक कुकरेती, अधिष्ठान अनुभाग के महादेव उनियाल, लेखा विभाग के नरेंद्र नौटियाल,सन्दीप मेवाड़,सुरेश पंवार, अरविन्द उनियाल, नवनीत बिष्ट, प्रीति डिमरी, विमला तोपवाल, शम्भू चौहान सहित यात्रा कार्यालय का समस्त स्टाफ सहित अन्य विभागों के जन सम्मिलित थे।कार्यक्रम का संचालन निगम संघ के महासचिव बृज मोहन जुयाल ने अपने चिरपरिचित अंदाज में किया।

You may have missed

Breaking News