JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अनिल बलूनी जी के जन्मदिन पर विशेष गंगा आरती की गई।

1 min read

 

ऋषिकेश 02 दिसम्बर 2023 ।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अनिल बलूनी जी के जन्मदिन पर विशेष गंगा आरती की गई। इसमें क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल उपस्थित हुए और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही मिष्ठान खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी गयी।

 

सोमवार को त्रिवेणी घाट स्थित गंगा तट पर एकत्र कार्यकताओं को सम्बोधित कर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के कुशल और प्रेरक नेतृत्व में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। वह कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी राय लेते है, यही उनकी खासियत है।

 

डॉ अग्रवाल ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अनिल बलूनी जी को भी जन्मदिन पर बधाई दी। कहा कि अनिल बलूनी जी का मार्गदर्शन सदैव उत्तराखंड को मिलता है, उनका मार्गदर्शन से राज्य को अनेक सौगातें मिली हैं।

 

इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने माँ गंगा से श्री नड्डा और श्री बलूनी जी के सदा स्वस्थ और दीर्घायु रहने की भी कामना की।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, मडल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, जितेंद्र अग्रवाल, मनोज ध्यानी, चेतन शर्मा, राधे जाटव, राजपाल ठाकुर, पार्षद प्रदीप कोहली, पूर्व पालिका अध्यक्ष शम्भू पासवान, रूपेश गुप्ता, शिव कुमार गौतम, सदस्य वन विकास निगम देवदत्त शर्मा, भावना किशोर गौड़, सुरेंद्र कक्कड़, विकास तेवतिया, वीरेंद्र रमोला, संजीव पाल, सुधा असवाल, रीता गुप्ता, दीपक बिष्ट, गुड्डी कालूड़ा, निवेदिता सरकार, रुचि जैन, रेखा चौबे, रंजन अंथवाल, शशि मिश्रा, अविनाश भारद्वाज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may have missed

Breaking News