February 15, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

सेवा निवृत्त राजकीय पेन्शनर्स संगठन ने पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक विद्या दत्त रतूडी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा की ।

1 min read

*सेवा निवृत्त राजकीय पेन्शनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की एक शोक सभा में पेन्शनर्स पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक श्री विद्या दत्त रतूडी जी के आकस्मिक निधन होने पर शोक सभा की गयी। वे 96 वर्ष के थे।दिवंगत आत्मा की शांति के लिए संगठन के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से प्रार्थना की।इस अवसर पर सेवा निवृत्त राजकीय पेन्शनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला के कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार ने कहा कि शिक्षाविद रतूडी के निधन से क्षेत्र व शिक्षा जगत की बहुत बड़ी क्षति हुई है जिसकी पूर्ति होना असंभव है।

अध्यक्ष चौहान ने कहा कि संगठन इस दु:ख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खडा है।संगठन के सदस्यों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि ईश्वर शोक संतृप्त परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। श्री पूर्णा नन्द घाट पर मुखाग्नि को उनके ज्येष्ठ पुत्र राजेन्द्र रतूडी ने चिता को मुखाग्नि दी।

शोक व्यक्त करने वालों में शूरवीरसिंह चौहान,जबर सिंह पंवार,भगवती प्रसाद उनियाल,कैलाश चन्द्र पैन्यूली,दिगम्बर वेदवाल,खुशहाल सिंह राणा,भाष्कर पैन्यूली,सुरेन्द्र दत्त भट्ट,विशालमणिपैन्यूली,हृदय राम सेमवाल,लाखीराम रतूडी, लाला राम पैन्यूली,जगमोहन थलवाल,गुरू प्रसाद बिजल्वाण, जनार्दन प्रसाद सेमवाल,सूरत सिंह रावत,सत्येंद्र रावत,चन्द्रा दत्त भट्ट,महेश व्यास,सुन्दर लाल बिजल्वाण आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।*

You may have missed

Breaking News