JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

नागरिक मंच ने अतिक्रमण पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

1 min read

नागरिक मंच द्वारा नगर क्षेत्र में सरकारी भूमि, सड़कों, गंगा, तट पर हो रहे अतिक्रमण के विरुद्ध अधिशासी अधिकारी  नगर पालिका परिषद मुनि की रेती को एक ज्ञापन दिया गया है।

नागरिक मंच द्वारा दिए गए ज्ञापन में  कहा गया है कि मुनि की रेती क्षेत्र में सरकारी भूमि पर, सड़कों और गंगा तटों पर लगातार हो रहे  अतिक्रमण पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी अतिक्रमण करने के बारे में  ना  सोच सके।

ज्ञापन में खारासोत गंगा तट पर लगने वाली ठेली/खोखे पर कठोर कार्रवाई  कर , क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की गई है ।

हस्ताक्षर करने वाले वाल में मनोज मलासी, अशोक क्रेजी प्रदीप राणा, शिवप्रसाद, भगवती सकलानी, कृष्णमूर्ति, नंद किशोर भट्ट, विजय रावल, मदन बडोनी, अवतार सिंह, डी पी मटियाल राजेश बिष्ट आदि थे।

More Stories

You may have missed

Breaking News