April 25, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनके द्वारा बनाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

1 min read

ऋषिकेश 06जुलाई 2024।

 

जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनके द्वारा बनाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

 

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में डॉ मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर डॉ अग्रवाल ने कहा कि डॉ मुखर्जी ने धारा 370 हटाने के पक्ष में कई प्रयास किए और इसी के चलते अपना बलिदान दिया। मगर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपना बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया और धारा 370 को हटाकर उनका सम्मान किया।

 

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि अगस्त 1947 को स्वतंत्र भारत के प्रथम कैबिनेट में एक गैर-कांग्रेसी मंत्री के रूप में वित्त मंत्रालय का काम हुआ। डॉ मुखर्जी ने चित्रंजन में रेल इंजन का कारखाना, विशाखापट्नम में जहाज बनाने का कारखाना एवं बिहार में खाद का कारखाना स्थापित किया। उनके सहयोग से ही हैदराबाद निजाम को भारत में विलीन होना पड़ा।

 

इस अवसर पर महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, अखिल भारतीय महिला मोर्चा कविता शाह, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, निवर्तमान अध्यक्ष शिव कुमार गौतम, संजीव पाल, अशोक कुमार, रूपेश गुप्ता, अरुण बडोनी आदि उपस्थित रहे।

Breaking News