सेवा निवृत राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती मंजुला मिश्रा का हृदय गति रूकने से आकस्मिक निधन हो गया
1 min read

*आज दिनांक 24-11-2023 को सेवा निवृत राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती मंजुला मिश्रा का हृदय गति रूकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनका अन्तिम संस्कार श्री पूर्णानन्द घाट पर किया गया। उनके पुत्र उदित मिश्रा ने चिता को मुखागनि दी। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों द्वारा दो मिनट का मौन रख कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। संगठन के अध्यक्ष शूरबीर सिंह चौहान ने उनके परिवार को विश्वास दिलाया कि संकट की घड़ी में पूरा संगठन शोक संतप्त परिवार के साथ खडा है। संगठन के कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार ने कहा कि श्रीमती मंजुला मिश्रा के निधन से संगठन एवं क्षेत्र की अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई होना असम्भव है। वे मृदुभाषी, लोकप्रिय,सामाजिक कार्यकत्री व संगठन प्रेमी महिला थीं ।
शोक व्यक्त करने वालों में शूरवीर सिंह चौहान,जबर सिंह पंवार,भगवती प्रसाद उनियाल हृदयराम सेमवाल,गुरू प्रसाद बिजल्वाण,शंकरदत्त पैन्यूली,शिव दयाल उनियाल,सूरतानन्द पैन्यूली, गोपाल दत्त खंडूडी,राजेन्द्र सिंह भण्डारी,सौकार सिंहअसवाल,अनुसूया प्रसाद पैन्यूली,प्रेमबहादुर थापा, खुशहाल सिंह राणा,विजेन्द्र सिंह रावत,विशाल मणि पैन्यूली,कान सिंह पुण्डीर,भगवान सिंह राणा,ओम प्रकाश थपलियाल,देवी प्रसाद रतूडी,रमा कान्त राम,पी.डी.डिमरी,सूरतसिंहचौहान,सूरत सिंह रावत,अब्बल सिंह चौहान,गोरा सिंह पोखरियाल आदि उपस्थित थे।*
