February 7, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

हँस  फाउंडेशन की संस्थापक माता श्री मंगला जी का अवतरण दिवस हंस कल्चरल सेंटर के कोटद्वार स्थित कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया।

1 min read

हमारी प्रेरणा स्रोत व आध्यात्मिक पुंज प्रसिद्ध समाजसेवी, वहँस  फाउंडेशन की संस्थापक परमपूजनीय करूणामयी माता श्री मंगला जी का अवतरण दिवस हंस कल्चरल सेंटर के कोटद्वार स्थित कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया।
इस पावन अवसर पर केक काटकर मंगला श्री माता जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गयी। जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हंस कल्चरल के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट की उपस्थिति में मातृशक्ति एवं बच्चों को कपड़े एवं मिठाइयां वितरित की गई।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने माता मंगला के दीर्घायु की कामना की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पंत ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा धर्म कुछ भी नहीं है और वर्तमान में माता मंगला जी और भोले जी महाराज के मार्गदर्शन में हंस फाउंडेशन उत्तराखंड समेत देशभर में मानव कल्याण के कार्य में निरंतर सहयोग कर रहा है। कहा कि कई वर्षों से देश के हर क्षेत्र में विकास के पायदान पर हंस फाउंडेशन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है इसके अलावा जरूरतमंद लोगों के लिए भी कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिसका सीधा फायदा देश व प्रदेश के लोगों को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News