February 6, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

पत्रकार बिंजोला की स्कूटी चोरी, चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी

1 min read

प्रेस क्लब के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता धनीराम बिंजोला की स्कूटी संख्याUK07Y 7748 जानकी पुल के  पास नीलकंठ टैक्सी स्टैंड से चोरी हो गई है l

इस संबंध में बिंजोला द्वारा  पुलिस को एक तहरीर दी गई उन्होंने बताया कि दिनांक 13 10 2023 को सुबह 9:00 बजे अपनी स्कूटी कैलाश गेट, बस पार्किंग स्थित टैक्सी स्टैंड मैं खड़ी करके नीलकंठ के लिए रवाना हुआ तथा जब नीलकंठ से वापस पार्किंग पहुंचा तो स्कूटी गायब मिली अर्थात चोरी हो चुकी थी l

ज्ञात रहे की लगातार स्कूटी चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है और इन घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी के करण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हालांकि पुलिस ने काफी स्कूटी बरामद भी की है , किंतु पार्किंग व मरीन ड्राइव क्षेत्र में लगातार संदिग्ध लोगों की गतिविधियां बढ़ी हुई है जिस कारण लगातार चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी है चाहे वह स्कूटी चोरी की घटना हो या फिर यात्रियों के समान, पैसे चोरी का मामला हो , चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए l

G20 के समय मरीन ड्राइव क्षेत्र व  पार्किंग क्षेत्र को खाली करवा कर इस पर विराम लगाने का कार्य किया था किंतु G 20 समाप्त होते ही फिर से इस क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की चहलकर्मी शुरू हो गई है जिसका परिणाम है कि आए दिन चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है जिस पर लगाम लगाना जरूरी है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News