February 5, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैंण में कक्षा 09 व 11 में आवदेन हेतु अभ्यर्थी www.navodaya.gov.in बेवसाइट पर अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं।

1 min read

*

*सू0वि0/पौड़ी/दिनांक 12 अक्टूबर, 2023* प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैंण (सतपुली) डॉ0 योगेंद्र पाल सिंह ने अवगत कराया कि सत्र 2024–25 में कक्षा 09 व 11 में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पी. एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैंण में कक्षा 09 व 11 में आवदेन हेतु अभ्यर्थी www.navodaya.gov.in बेवसाइट पर अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं। आवेदन भरने की अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर, 2023 तथा चयन परीक्षा की तिथि 10 फरवरी, 2024 रखी गई है। कक्षा 09 के लिए आवेदन हेतु पात्रता जनपद के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में सत्र 2023–24 में अध्यनरत कक्षा 08 (जो कि पौड़ी जिले के निवासी हो) आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की जन्मतिथि 15 मई, 2009 से 31 जुलाई, 2011 के बीच होनी चाहिए, यह सभी वर्गों के उम्मीदवारों पर लागू होगा।

कक्षा 11 के लिए आवेदन हेतु पात्रता जनपद में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में सत्र 2023–24 में कक्षा 10 अध्यनरत अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की जन्मतिथि 01 जुलाई, 2007 से 31 जुलाई, 2009 के बीच होनी चाहिए।

बताया कि इच्छुक पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, इसके साथ ही अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7618504170, 9111774567 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News